बिल्लियों का काल है ये शख्स! माइक्रोवेव में रखकर करता है टार्चर, गर्लफ्रेंड ने खोला राज

घर में रहने वाले जानवर अगर हद से ज्यादा परेशान करते हैं तो गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन इसकी भी एक लिमिट होती है। शिकागो में एक शख्स का बिल्ली के प्रति क्रूर बर्ताव हैरान कर देने वाला है।

दुनिया में कई बार कुछ ऐसे कारनामे सामने आते हैं, जिससे इंसानियत के लिए खतरा माना जाता है। अमेरिका के एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया जिसे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दरअसल, शख्स को 6 बिल्लियों को दर्दनाक तरीके मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि शख्स पर किसी गंभीर धारा के तहत एक्शन नहीं लिया गया। सच तब सामने आया जब उसकी गर्लफ्रेंड ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

मामला अमेरिका के शिकागो का है। जहां एक शख्स थॉमस मार्टेल (22) ने 6 बिल्ली के बच्चों को माइक्रोवेव में तड़पाकर मार डाला। शख्स ने पहले बिल्लियों के बच्चों को माइक्रोवेव में रख दिया। तापमान बढ़ने के साथ सभी माइक्रोवेन के अंदर ही मर गए। इसका खुलासा तब हुआ जब थॉमस की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को सच बताया। थॉमस की महिला मित्र ने आरोप लगाया कि करीब 6 बिल्लियों के बच्चों को माइक्रोवेव में रखकर मारा गया है।

American person cats Torture

इस आरोप में पुलिस ने थॉमस मार्टेल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान थॉमस की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि उसे तब इसकी जानकारी हुई जब घर में रखे एक बैग से गंध आ रही थी। इसकी शिकायत पर जब पुलिस पहुंची और बैग खोला गया तो उसमें बिल्ली के शरीर के अंग थे।

मामले में थॉमस पर जानवारों के साथ हिंसक व्यवहार के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए शिकागो पुलिस ने कहा कि मार्टेल पर क्रूरता के दो आरोप लगे हैं। पुलिस के मुताबिक जिस बिल्ली के बच्चों को थॉमस ने मारा वो पालतू थी। वो हर बार उसके बच्चे को मार देता था। बिल्ली के हर बच्चे का नाम वो शेली रखता था और बाद में उसके साथ क्रूर बर्ताव करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+