20 लड़कियों के साथ 'रोमांस' फरमा रहा था शख्स, अचानक वायरल हुए Video ने खोल दिया राज
न्यूयॉर्क, 23 जनवरी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो यूजर्स को हैरान भी करते हैं तो कुछ परेशान भी। इस बीच इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो ने 20 लड़कियों को एक साथ धोखा दे रहे शख्स के राज से पर्दा उठा दिया। सोशल मीडिया के पास ऐसी ताकत है, जो किसी को भी पल भर में फेमस कर दे। ऐसा ही अमेरिका का एक शख्स भी फेमस हुआ लेकिन अपने किसी टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि लड़कियों के साथ चीट करने के लिए।

एक वीडियो में खोला राज
दरअसल, भारत में भले ही टिकटॉक बैन हो चुका है लेकिन अमेरिका में ये अभी भी लोगों की पहली पसंद है। टिकटॉक पर ही एक वीडियो वायरल हुआ जिससे कुछ महिलाओं को पता चला कि उन्हें एक ही शख्स डेट कर रहा है। लड़कियों की संख्या 20 से अधिक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक यूजर मिमी शाओ ने अपने एक वीडियो में खुलासा किया कि वह कैलेब नाम के एक शख्स को डेट रह रही थीं, लेकिन अब वह गायब है।

कमेंट में एक ही शख्स के बारे में पूछताछ
कैलेब बिना कुछ बताए चला गया, जिसके बाद मिमी भी उसके बारे में सोचकर परेशान हो रही हैं। कैलेब ने अचानक मिमी से सारे संपर्क तोड़ लिए और उन्हें ब्रेकअप को लेकर कोई जानकारी भी नहीं दी। वीडियो वायरल हो गया और मिमी को कमेंट में कई महिलाओं के मैसेज मिले। वो सभी उनसे पूछ रही थीं कि कहीं उस शख्स का पूरा नाम वेस्ट एल्म कैलेब तो नहीं। मिमी को देखकर अजीब लगा कि अचानक सभी महिलाएं एक ही शख्स का नाम क्यों ले रही हैं।

20 महिलाओं को लगा झटका
इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो बनाया जिसमें मिमी ने अन्य महिलाओं को सचेत किया कि वह वेस्ट एल्म कैलेब नाम के शख्स से बच कर रहें। वो बहुत बड़ा चीटर है। रिपोर्ट के मुताबिक उस कॉन मैन के ये नाम इसलिए दिया गया क्योंकि वो एक कंपनी में काम करता था जिसका नाम भी ऐसा ही था। सोशल मीडिया पर मिमी के दोनों वीडियो वायरल होने के बाद न्यूयॉर्क की 20 महिलाओं को बड़ा झटका लगा। वो समझ गईं कि सभी एक ही शख्स को डेट कर रही थीं।

अचानक गायब हो गया शख्स
अन्य महिलाओं ने भी वीडियो के कमेंट में बताया कि उसी नाम के शख्स ने उनके साथ भी डेटिंग की और अचानक एक दिन गायब हो गया। किसी के पास उसकी कोई जानकारी नहीं कि आखिर वो कहां गया। कई और महिलाओं ने वीडियो शेयर कर बताया कि वह वेस्ट एल्म कैलेब को डेट कर रही थीं। हालांकि अभी तक किसी ने भी इस मामले में कोई पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखवाई है। वहीं वेस्ट एल्म कैलेब का भी कोई पता नहीं है।
यह भी पढ़ें: सेक्स के बाद नहीं चल पा रही थी मॉडल, शरीर में सूजन और रैशेज थे, जानिए आखिर क्यों हुआ ऐसा?












Click it and Unblock the Notifications