क्या हुआ जब विदेशी बाबू ने पहली बार खाया इंडियन फूड? बटर चिकन, दाल मखनी खाकर बताया अपना अनुभव

मसालों और स्वादिष्ट स्वादों के अनोखे मिक्सचर के साथ भारतीय व्यंजनों ने ग्लोबल स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है। इसके प्रतिष्ठित व्यंजन जैसे शाही पनीर, दाल मखनी, बटर नान और जलेबी भारत की एक खास पहचान बन चुके हैं। विदेशी लोग अकसर इन व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए तत्पर रहते हैं। अकसर वे अपने एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा भी करते हैं। हाल ही में एक शख्स ने भी ऐसा ही किया, जब उसने पहली बार इंडियन फूड के अपने अनुभव के बारे में एक क्लिप शेयर किया।

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक अमेरिकी शख्स को भारतीय व्यंजनों की दुनिया में अपनी पहली यात्रा शुरू करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने केंटुकी के एक स्थानीय भारतीय रेस्तरां 'इंडिया ओवन' से अपना खाना ऑर्डर किया। उनके ऑर्डर में प्याज भजिया, बटर चिकन, लहसुन नान, चावल और गुलाब जामुन शामिल थे। अपनी कार में आराम से बैठकर उन्होंने हर एक डिश का स्वाद लेने में अपना समय लिया।

American man tried indian food

शख्स ने अपने इस फूड एडवेंचर की शुरुआत प्याज भजिया के साथ की, जो उन्हें शायद काफी पसंद भी आ रही थी। इसके लिए उन्होंने 8 रेटिंग दी। इसके बाद उन्होंने गार्लिक नान का स्वाद चखा, जिसे उन्होंने 9.5 की रेटिंग दी। इसके बाद बटर चिकन को उन्होंने बहुत ही ज्यादा टेस्टी बताया। इसे 9.9 की रेटिंग मिली। इसके बाद अपने खाने को शख्स ने गुलाब जामुन के साथ खत्म किया।

ये शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया और इसे तकरीबन 35 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। 27 हजार से ज्यादा रीपोस्ट हुए, जिससे दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। एक यूजर ने कहा कि बचपन में जब मैंने पहली बार मसालेदार खाना खाया तो मेरा रिएक्शन भी कुछ ऐसा ही रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+