भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने महिला को दी खास नौकरी, फेसबुक खोलने पर मारती है थप्पड़, जानें सैलरी
नई दिल्ली, 12 नवंबर: मौजूदा वक्त में हर हाथ में स्मार्टफोन है। साथ ही हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है, लेकिन कई बार इसकी लत पड़ जाती है। इसी तरह की लत के शिकार 2012 में एक बड़े कंपनी के सीईओ हुए थे। उन्होंने इससे छुटकारा पाने के लिए नायाब तरीका अपनाया और एक महिला को नौकरी पर रख लिया। उस महिला के काम की चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है।
Recommended Video


आश्चर्यजनक परिणाम दिखे
मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक भारतीय-अमेरिकी उद्यमी मनीष सेठी को सोशल मीडिया की बुरी लत लग गई थी। इसके बाद उन्होंने एक महिला को नौकरी पर रखा, जिसका काम फेसबुक खोलने पर उनको थप्पड़ मारने का था। कुछ दिनों में इसके परिणाम आश्चर्यजनक दिखे। साथ ही उनकी क्रिएटिविटी में भी बढ़ावा हुआ।

8 डॉलर प्रति घंटे की सैलरी
सीईओ के मुताबिक उन्होंने कारा नाम की एक महिला को हर बार काम से भटकने पर थप्पड़ मारने के लिए 8 डॉलर (595 रुपये) प्रति घंटे के हिसाब से काम पर रखा। जिससे उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई। एक दिन वो फेसबुक खोलने जा रहे थे, तभी कारा ने उन्हें एक थप्पड़ जड़ दिया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बहुत से लोगों ने उनके इस फैसले की तारीफ की है। साथ ही लोग उनसे सोशल मीडिया की लत छुड़ाने के टिप्स पूछने लगे।

एलन मस्क ने किया ये कमेंट
वहीं ये आइडिया टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को काफी पसंद आया। उन्होंने इससे संबंधित ट्विटर पोस्ट पर फायर वाली दो इमोजी बनाई। जिस पर 10 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए। एलन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए मनीष ने लिखा कि इस पिक्चर में दिख रहा शख्स मैं ही हूं। मस्क ने मुझसे संबंधित पोस्ट पर दो इमोजी बनाए, जो मेरी अधिकत्तम रीच है।












Click it and Unblock the Notifications