अमेरिका के डॉक्‍टर की करतूत, सस्‍ते ऑपरेशन के नाम पर कर रहा था ये खेल, दो लोगों की गई जान

अमेरिका के डॉक्‍टर अपने मरीजों का सस्‍ता ऑपरेशन करने के नाम पर उनके जीवन से ऐसा खिलावाड़ कर रहा था। जिसके कारण दो मरीजों की जान चली गई।

doctor

डॉक्‍टर को धरती का भगवान कहा जाता है, इसकी वजह है डॉक्‍टर ही जो मरीज को मौत के मुंह से कई बार वापस तक ले आता है। वहीं एक डॉक्‍टर की करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो मरीजों का सस्‍ता ऑपरेशन और इलाज करने के नाम पर लोगों की जान से खेल रहा था।

अमेरिका का है ये डॉक्‍टर

ये डॉक्‍टर किसी छोटे गांव या शहर का नहीं बल्कि अमेरिका जैसे देश का डॉक्‍टर है, जो देश अपनी बेहतरीन और उन्‍नत मेडिकल सुविधाओं और इलाज के लिए दुनिया भर में मशहूर है। उसी देश के डॉक्‍टर ने मरीजों का कम दाम पर ऑपरेशन करने के नाम पर ऐसी करतूत की जिसके कारण डॉक्‍टर नहीं वो खूनी बन गया।

प्‍लालिस्‍ट सर्जन हैं ये डॉक्‍टर

आज के दौर में लोगों के सिर पर सुंदर और छरहरा बदन रखने का जब भूत सवार है, ऐसे में प्‍लास्टिक सर्जन की खूब चांदी हैं, वो छोटी से छोटी सर्जरी के लिए मरीज से मोटी रकम वसूलते हैं। ऐसे में अगर कोई ऐसा प्‍लास्टिक सर्जन मिल जाए जो कम दाम में सर्जरी करने और इलाज करने का ऑफर दे जो उसके पास मरीजों की भीड़ लाजमी है। जिसकी करतूत का हम बताने जा रहे हैं, वो भी डॉक्‍टर प्‍लास्टिक सर्जन है।

कम दाम में इलाज करवाने के चक्‍कर में दो शख्‍स ने गवांई जान

अमेरिका के इस डॉक्‍टर ने कम समय में अधिक से अधिक ऑपरेशन कर पैसा कमाने की हवस में मरीजों की सस्‍ती सर्जरी करनी शुरू की लेकिन उसने ऐसा खेल किया जिसके कारण दो मरीज जो दुबले होने के लिए इस डॉक्‍टर के पास अपनी सर्जरी करवाने आए थे उन्‍हें अपनी जान गवानी पड़ी।

सुंदर दिखने के लिए करवाया था ये ऑपरेशन

ये मामला अमेरिका के टेक्‍सॉस का है, जहां के दो लोग इस प्‍लालिस्‍ट सर्जन के पास अपने मोटापे से छुटकारा पाने के लिए इलाज करवाकर अपना लुक बदलवाना चाहते थे लेकिन सस्‍ते के चक्‍कर में जान गवां बैठे।

सर्जरी के बाद संक्रमण फैलने के कारण दोनों मरीज को हो गई मौत

इन दोनों लोगों ने इस डॉक्‍टर से लिपोसेक्‍शन करवाया था जिसमें डॉक्‍टर शरीर में जमा चर्बी को सर्जरी से हटाते हैं, ऐसा कुछ करते हैं जिससे इंसान की भूख कम हो जाती है। डॉक्‍टर ने ये ही ऑपरेशन इन दोनों का किया था लेकिन कुछ ही दिन में दोनों मरीजों को फंगल मेनिन्‍जाइटिस हो गई जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

एक ही चाकू से कर दी सर्जरी, जिसके कारण हुआ था संक्रमण

दरअसल ये जो डॉक्‍टर मरीजों को इलाज और ऑपरेशन में डिसकाउंट देता था उसने अपने हमेशा की तरह अपने मरीजों के ऑपरेशन के दौरान जो सर्जरी नाइफ इस्‍तेमाल किया उसे स्‍टरलाइज किए बिना ही इस्‍तेमाल किया था। डॉक्टर द्वारा बिना सफाई के इस्तेमाल किये इक्विपमेंट्स के कारण दोनों मरीजों को ब्रेन इन्‍फेक्‍शन हुआ जो उनकी मौत की वजह बन गई।

जानें क्‍या डॉक्‍टर के खिलाफ हुआ कोई एक्‍शन

Centres for Disease Control and Prevention (CDC) की रिपोर्ट के अनुसार हर साल लगभग 12 हजार लोग यहां इस तरह की प्‍लास्टिक सर्जरी करवाते है, लेकिन कई सस्‍ते के चक्‍कर में जान गवां देते हैे। दोनों मरीजों की मौत का मामला सामने के बाद खुलासा हुआ कि ये डॉक्‍टर खर्च बचाने के लिए अपने अस्‍पताल में क्‍लीनिंग का जरा भी ध्‍यान नहीं रखता था,इतना ही नहीं एक ही सुई का इस्‍तेमाल भी कई बार करता था, इतना ही नहीं इस सुई में एनस्थिसिया यानी मरीज को बेहोश करने वाली सुई भी इस्‍तेमाल कई बार करता था। इस मामले में अभी डॉक्‍टर के खिलाफ और जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+