OMG! अमेरिका में डोनेशन बॉक्स में मिली असली मानव खोपड़ी, स्टोर मैनेजर के उड़े होश, पुलिस भी दंग
गुडविल स्टोर मैनेजर को डोनेशन बॉक्स में मानव खोपड़ी मिलने पर उसके होश उड़ गए। स्टोर मैनेजर महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में स्थित राज्य एरीजोना स्थित शहर गुडइयर सिटी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक गुडविल स्टोर मैनेजर को डोनेशन बॉक्स में मानव खोपड़ी मिली। स्टोर मैनेजर महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुडइयर पुलिस के मुताबिक, कल यानी 7 सितंबर को सारीवल और युमा स्थान पर एक गुडविल स्टोर मैनेजर ने एक दान पेटी में एक मानव खोपड़ी मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर इसे जब्त कर लिया गया। इसे आगे की जांच के लिए मैरिकोपा काउंटी मेडिकल परीक्षक कार्यालय में भेजा गया है। प्रारंभिक निष्कर्ष इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह वास्तव में एक मानव खोपड़ी है और यह ऐतिहासिक प्रतीत होती है।

पुलिस के मुताबिक, इसका कोई फोरेंसिक महत्व नहीं दिखता है, यानी यह किसी अपराध से जुड़ा नहीं है। गुडविल कर्मचारियों को धन्यवाद जिन्होंने कार्रवाई की और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सोशल मीडिया पर मिल रहे ऐसे रिएक्शन
गुडइयर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया। अपलोड होने के बाद से इसे कई बार लाइक किया जा चुका है। कई लोग अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करने के लिए पोस्ट पर कमेंट भी किए। जिसमें से एक ने लिखा कि वाह! मुझे आश्चर्य है कि जिन लोगों ने खोपड़ी दान की थी उन्हें पता भी था कि यह असली है? दूसरे ने कहा कि अवास्तविक। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाह।












Click it and Unblock the Notifications