धर्म परिवर्तन की तरह अब 'जेंडर परिवर्तन' के लिए किया जा रहा ब्रेनवॉश? जाल में फंसी लड़की
धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने वालों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन अब अमेरिका के मोंटाना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक लड़की को कुछ लोगों ने जेंडर बदलवाने के लिए उकसाया। उसने अब ये सारी बातें दुनिया को बताई हैं।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक एस्क्रिज नाम की लड़की अपने मां-बाप के साथ रहती थी। कोरोना महामारी की पहली लहर के वक्त वो डिप्रेशन में चली गई। उसको कुछ भी पसंद नहीं आ रहा था। एक दिन उसने टाइमपास के लिए अपने फोन में टिकटॉक डाउनलोड कर लिया।

वैसे तो ये ऐप शॉर्ट वीडियो दिखाता है, जिससे लोग टाइमपास करते हैं, लेकिन इसने लड़की की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। लड़की को वीडियो देखते-देखते कुछ ऐसे लोगों के सजेशन आने लगे, जिन्होंने जेंडर चेंज करवाया था। लड़की शुरू में नॉर्मल थी, लेकिन फिर वो ऐसे जाल में फंसी की, अब उसका जीना मुश्किल हो गया।
एस्क्रिज के मुताबिक कुछ लोग टिकटॉक पर जेंडर बदलने से जुड़े वीडियो बनाते थे। वो सबको बताते कि उनकी लाइफ बहुत ज्यादा निराशा भरी थी, फिर उन्होंने अपना जेंडर बदलवा लिया। इसके बाद वो खुश रहने लगे।
एस्क्रिज की उम्र उस वक्त 12-13 साल थी, ऐसे में वो उनके बहकावे में आ गई। उसने अपने मां-बाप के सामने जेंडर बदलवाने वाली बात कही। शुरू में उन्होंने विरोध किया, लेकिन बाद में बेटी की जिद के आगे वो हार गए।

कुछ दिनों बाद एस्क्रिज सर्जरी करवाकर लड़का बन गई। उसे लग रहा था कि उसकी लाइफ अब सही हो जाएगी, लेकिन उससे बहुत बड़ी गलती हो गई थी।
मीडिया से बात करते हुए उसने बताया कि शुरू में उनको बहुत अजीब लगा। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों बाद सब सही हो जाएगा, लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ। वो लड़के के रूप में खुद को ढाल नहीं पा रही थी। उसको लड़की होना पसंद आने लगा।
उसे अपनी नई आवाज भी पसंद नहीं आई। कुछ वक्त बाद उसे एहसास हो गया कि वो बुरी तरह से फंस चुकी है। उसको लड़की ही रहना था, लेकिन वो टिकटॉक क्रिएटर्स के चक्कर में फंस गई और जेंडर बदलवा लिया।
फिलहाल अब वो अपनी गलती सुधार रही। वो दूसरी सर्जरी करवाने जा रही, जिसके जरिए वो फिर से लड़की बन जाएगी। उनके मां-बाप भी इस फैसले से खुश हैं।
क्या ये कोई चाल?
इस घटना से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग कह रहे कि धर्म परिवर्तन की तरह लोगों का ब्रेनवॉश जेडर परिवर्तन के लिए किया जा रहा। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications