Video: '8 करोड़ साल पहले वाली शार्क अभी भी जिंदा, सांप जैसा हो गया है उसका सिर', रिसर्च में दावा
नई दिल्ली: समंदर में कई ऐसे जीव रहते हैं, जिनके बारे में ज्यादतर लोग नहीं जानते होंगे। हाल ही में एक मछुआरे ने समुद्र से 'दैत्याकार' बड़ी-बड़ी आंखों वाली शार्क मछली को पकड़ा था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं अब एक बार फिर समुद्र में 8 करोड़ साल पुरानी फ्रिल्ड शार्क (Frilled Shark) की वीडियो वायरल हो रही है। जिसका सिर सांप जैसा है और सैकड़ों दांतें इसे भयानक बनाते हैं। जिसको लेकर रिसर्च में कई दावे किए गए हैं।

इतने लंबे समय तक कैसे रही जिंदा?
दरअसल, हाल ही में 8 करोड़ साल पुरानी फ्रिल्ड शार्क को जापान के अवाशिमा के पास समंदर में देखा गया था। हालांकि इस अविश्वसनीय रूप से दुर्लभ प्रागैतिहासिक (लिखित इतिहास से पहले का) शार्क ने कुछ समय पहले तब सुर्खियां बटोरीं थी, जब शोधकर्ताओं को पुर्तगाली तट के पास यह मिली थी। किसी को नहीं पता कि यह प्रजाति इतने लंबे समय तक जिंदा कैसे रही?

क्लेमाइडोसिलेचस एंजुईनियस वैज्ञानिक नाम
संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट के अनुसार फ्रिल्ड शार्क (जिसका वैज्ञानिक भाषा में क्लेमाइडोसिलेचस एंजुईनियस नाम है) को 'लिस्ट कंसर्न' के रूप में कैटिगराइज्ड किया गया है। जिसका मतलब है कि इस प्रजाति का मूल्यांकन विलुप्त होने के कम जोखिम पर किया गया था। हालांकि, अभी भी इसका नहीं पता चला है कि यह कितने महासागरों में बची हैं। क्योंकि यह बहुत कम दिखाई देती हैं, इसलिए उनकी जनसंख्या की स्थिति का अनुमान लगाना असंभव है।

4200 फीट की गहराई तक रहती है शार्क
समंदर में फ्रिल्ड शार्क (Frilled Shark) 390 से 4200 फीट की गहराई तक रहती है। इसलिए और गहराई में रहने वाले जीवों की तरह इसका दिखना बहुत मुश्किल हो जाता है। फ्रिल्ड शार्क दुनिया भर में कई अलग-अलग एरिया में पाई जाती हैं। जापान में सुरुगा खाड़ी, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के तटों के पास, या नॉर्वे और नामीबिया के बीच अटलांटिक महासागर इसमें शामिल हैं। ज्यादातर अटलांटिक और प्रशांत महासागर में यह शार्क पाई जाती हैं। वास्तव में वैज्ञानिकों ने शार्क को उसके प्राकृतिक आवास में 2004 तक नहीं देखा था, बावजूद इसके कि इसे 19वीं शताब्दी के सेकंड हाफ में इसकी खोज की गई थी।

लंबा, पतला शरीर और सांप जैसा सिर
फ्रिल्ड शार्क अन्य शार्क की तुलना में काफी दुर्लभ है। इसलिए इसका नाम जीवित जीवाश्म भी है। इसका लंबा, पतला शरीर और एक सांप जैसा सिर होता है। हालांकि यह अच्छी तैराक नहीं है, और इसकी काटने की शक्ति भी उतनी मजबूत नहीं है। इसके दांत इसके अन्य शार्क की प्रजातियों से अलग बनाती है। इसका जबड़ा सैकड़ों त्रिशूल के आकार के दांतों से बना होता है, इसके मुंह में 300 दांत होते हैं। वहीं शरीर पर बने फिल्स काफी खतरनाक होते हैं।

6.4 फीट तक लंबा शरीर, 300 दांतों का जबड़ा
earthlymission की रिपोर्ट के मुताबिक पैसिफिक शार्क रिसर्च सेंटर के निदेशक डेविड ए एबर्ट ने इस शार्क के बारे में कहा कि उसके खाने में ज्यादातर स्क्विड, बोनी मछली और कभी-कभी अन्य शार्क होते हैं। अपने बहुत लंबे जबड़े की वजह से वो अपने आकार से बड़े शिकार को खाने में सक्षम हैं। रिसर्च के अनुसार शार्क का शरीर 6.4 फीट तक लंबा हो सकता है, जिसमें मादा शार्क थोड़ी लंबी होती हैं। वैज्ञानिकों को अभी भी प्रजातियों के बारे में बहुत कुछ सीखना है, और इसलिए उनका जीवनकाल अज्ञात है, लेकिन उनका अनुमान है कि वे 25 साल तक जीवित रह सकते हैं।
-
Dubai flight Viral Video: किस्मत हो तो ऐसी! पूरी फ्लाइट में अकेली पैसेंजर, पायलट ने खुद आकर मांगी माफी -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक












Click it and Unblock the Notifications