AJAB-GAZAB: 4 हाथ और 4 पैर के साथ हुआ बच्चे का जन्म, नवजात के इलाज के लिए चिंतित परिवार
UP Ajab-Gazab News: देशभर से नवजात को लेकर कई हैरतअंगेज़ मामले सामने आते रहते हैं। लोग नवजात को भगवान का अवतार तक मान लेते हैं। कुछ ऐसा ही मामले उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां 4 हाथ औऱ 4 पैर के साथ नवजात ने जन्म लिया है।
नवजात के जन्म के बाद कुछ लोग उसे भगवान का अवतार मान रहे हैं। वहीं बच्चे के मां-पिता उसके इलाज के लिए परेशान है। 6 नवंबर को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज और अस्तपाल में अनोखे बच्चे ने भर्ती कराया गया था। बच्चे के जन्म के बाद से ही परिवार के लोग चिंतित है कि 4 हाथ और 4 पैर वाले नवजात का बेहतर इलाज कहां करवाएं।

मेरठ के लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बच्चे को भर्ती तो करवाया गया, लेकिन बाद में उसे जल्द से जल्द ठीक करवाने के लिए मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल ले जाया गया। है। बच्चे के पिता की मानें तो 6 नवंबर को घर पर ही उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था।
नवजात के जन्म के बाद से ही उसके इलाज की फिक्र सता रही है। बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल लेकर गए। वहीं डॉ. नवरतन गुप्ता (बाल रोग एक्सपर्ट, मेरठ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) की मानें तो बच्चे को देखकर लगा कि जैसे वह जुड़वां बच्चे पैदा होने वाले थे।
कुछ कमियों की वजह से सही से विकास नहीं हो पाया। बच्चे के 4 हाथ, 4 पैर और 2 जननांग होने की वजह से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। वहीं डॉ. वी डी पांडेय (मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज) ने बताया कि 50 से 60 हज़ार में किसी 1 बच्चे में ऐसी विकृति पाई जाती है।
बच्चे के परिवार वाले चाहते हैं कि बच्चे का इलाज मेरठ के मेडिकल कॉलेज में किया जाए। सर्जरी कर अतिरिक्त अंगों हटा दिया जाए। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications