शोएब से धोखे के बाद सानिया को आई वतन की याद, पोस्ट देखते ही बुरी तरह से क्यों भड़के लोग?
शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद सानिया मिर्जा सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शोएब से अलग होने के बाद पहली बार पोस्ट शेयर किया था, जिसपर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अब सानिया ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद से उन्हें लोग फिर से ट्रोल करने लगे।
हाल ही में सानिया ने पूरे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। सानिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। मगर देखते ही देखते लोग उन्हें नफरत भरे कमेंट्स करने लगे। हर कोई कहने लगा कि शोएब से अलग होने के बाद ही सानिया को वतन की फिर से याद आ गई।

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर सानिया ने एक मैसेज लिखा। उन्होंने भारतीय होने पर गर्व व्यक्त किया और इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। मगर इसके बाद सानिया को काफी नफरत मिली। हर कोई उन्हें ट्रोल करने लगा और कमेंट सेक्शन भी नेगेटिव रिएक्शन्स से भर गया।
बताते चलें कि बीते दिनों सानिया मिर्जा पति शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद सुर्खियों में रहीं। बताते चलें कि शोएब महिला की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। मगर दोनों बेहद जल्द ही अलग हो गए। बाद में सानिया और शोएब ने शादी कर ली। अब दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान है। मगर अब सानिया से भी अलग होने के बाद शोएब मलिक ने सना से शादी की है।
खबरे हैं कि जबसे शोएब मलिक की तीसरी शादी हुई है, तब से उनका बेटा काफी परेशान है क्योंकि स्कूल में उसे बेहद परेशान किया जा रहा है। खबरें हैं कि बेटा पिता की तीसरी शादी के बाद अब स्कूल भी नहीं जाना चाहता।












Click it and Unblock the Notifications