गोल्डन कछुए के बाद अब दिखा चांदी सा चमकने वाला कॉकरोच, खूबसूरत कीड़ों में होती है गिनती
गोल्डन कछुए के बाद अब दिखा चांदी सा चमकने वाला कॉकरोच, खूबसूरत कीड़ों में होती है गिनती
नई दिल्ली। दुनिया में अलग-अलग प्रजाति, जीव-जंतु रहते हैं। यहां हर एक प्रजाति दूसरे से अलग है। कई तो ऐसे दुलर्भ हैं कि आपने आज से पहले कभी उन्हें देखा तक नहीं होगा। कुछ दिनों पहले हमने आपको गोल्डन कछुए के बारे में बताया था, जो अमेरिका में दिखे थे। चेरिडोटेला सेक्सपंक्टाटा उर्फ गोल्डन कछुए के बाद अब आप चांदी की तरह दिखने वाले कीड़े के बारे में जानिए, जिसकी गिनती दुनिया के खूबसूरत कीड़ों में होती है। सेंट्रल अमेरिका के जंगलों में ये अद्भुत कॉकरोच दिखा हैं, जो देखने में बिल्कुल चांदी के गहने जैसा दिखता है।

चांदी का कॉकरोच
सेंट्रल अमेरिका के जंगलों में एक अनोखा कीड़ा मिला है, जो देखने में चांदी का लगता है। उसकी मेटैलिक बॉडी देखकर आपको लगेगा जैसे वो चांदी की बनी हो। इस कीड़े का नाम क्रिसीना लिम्बाटा हैं, जो यहां के जंगलों में पाया जाता है। उसके शरीर के ऊपर बनी शेल चांदी जैसी चमकीली धातु से बनी महसूस होती है। आप इसके शेल में अपना चेहरा और आसपास की चीजें देख सकते हैं।

इतना चमकीला की साफ-साफ दिखता है चेहरा
जब आप इसके बारे में सर्च करेंगे तो पता चलेगा कि इसका ये चमकीला रंग और विज़ुअल इफेक्ट एक पतली फिल्म इंटरफेयरेंस की वजह से है। इसका सेल काइटिन कोटिंग से बना होता है। जैसे ही इसके शेल पर सूरज की डायरेक्ट रौशनी पड़ती है उसके पास वेवलेंथ बनाती है। सिल्वर बीटल नाम का ये कीड़ा गुबरैले प्रजाति का है।

जिसे मिलता है बदल जाती है किस्मत
इस सिल्वर बीटल को लिविंग ज्वैलरी के नाम से भी जानते हैं। इसे इकट्ठा करने वाले इसे 500 डॉलर में बेच सकते हैं। इस अनोखे कीड़ा के डिमांड भी बहुत है। कोस्टा रिका के माइकल फार्मर ने अपने फेसबुक पेज पर इस कीड़े की कुछ फोटो पोस्ट की है। जिसमें देखा जा सकता है कि वे खूबसूरत कीड़ा कैसे चांदी से बना प्रतीत होता है। आपको लगगे कि वो चांदी का कोई टुकड़ा है। ये इतना चमकीला है कि इसमें आप आसानी से अपना चेहरा देख सकते हैं। इसकी वैश्विक बाजार में काफी डिमांड है।












Click it and Unblock the Notifications