प्यार में पड़कर ऑपरेशन करवाकर राहुल से बन गया रागिनी, शादी भी कर ली.... लेकिन अब मिला धोखा
भारत में समलैंगिक संबधों को सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में मान्यता दे दी है। पहले ऐसे मामले छिप-छिपाकर होते हैं थे वहीं अब ये खुल्लम खुल्ला नजर आने लगे हैं। आए दिन समलैंगिक विवाह सुर्खियां बटोरते हैं लेकिन कई बार प्यार में पड़कर ये अपना होश गवां देता हैं। कई बार ऐसा कदम उठा लेते हैं कि बाद में उन्हेंं पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिलता। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है।

प्रयागराज के लड़के से प्यार में पड़कर चेंच करवा लिया जेंडर
प्रयागराज के एक लड़के के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है उसे एक लड़के से प्यार हो गया। उसके प्यार में वो इतना दीवाना हो गया कि उसने अपना ऑपरेशन करवाकर अपना लिंग परिवर्तन भी करवा लिया।
शादी करके बनाया संबध और फिर...
इसके बाद दोनों ने शादी रचाई। शादी के बाद संबंध भी बनाया। अब लड़का से लड़की बने रागिनी को उसके पार्टनर से धोखा दे दिया है। प्यार में धोखा मिलने के बाद अब वो दर-दर भटक रहा है और अपने निर्णय पर पछता रहा है।
प्यार के झांंसे में पहले फंसाया
प्रयागराज के कौशांबी जिले का ये मामला है। राहुल नाम का लड़का नौटंकी में काम करता था। उसे पड़ोस के गांव के एक लड़के ने अपने प्यार में फंसा लिया और उसके शादी का झूठा वादा करके कई बार फिजिकल रिलेशन बनाया। राहुल की उस शख्स से पहली मुलाकात 2016 में हुई थी।
अब प्रेमी ने साथ रखने से किया इनकार
उसने इसके प्यार में पागल होकर ऑपरेशन करवाने का फैसला किया और लिंग परिवर्तन करवा कर लड़के से लड़की बन गया। सेक्स चेंज करवाने के बाद उस दोनों ने शादी कर ली लेकिन चंद दिन बाद ही उसे उसने अपने साथ पत्नी बनाकर रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद राहुल से रागिनी बना ये लड़की बना ये लड़का इधर-उधर भटक रहा है।
न्याय के लिए भड़क रही लड़के से लड़की बनी रागिनी उर्फ राहुल
हालांकि पुलिस इस मामले मे रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पूरे मामले की जांच कर रही है। रागिनी बने युवक ने कुकर्म की भी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि राहुल से रागिनी बने शख्स ने जिस अस्पताल से सर्जरी करवाई है उससे पूछताछ भी की जा रही है। जांच के बाद धाराएं तय होने के बाद ही केस दर्ज होगा।












Click it and Unblock the Notifications