शादी की तस्वीरें अब किसी काम की नहीं... तलाक होने पर फोटोग्राफर से रिफंड मांगने लगी महिला, मना करने पर दी धमकी

वायरल चैट एक महिला और फोटोग्राफर की है, जिसने महिला की शादी की तस्वीरें क्लिक की थीं। अब महिला का तलाक होने पर उसने फोटोग्राफर से रिफंड की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी।

woman demands for refund

Woman demands for refund: शादी के दिन के लिए लोग न जाने कितनी तैयारियां करते हैं। ऐसे में हर चीज का प्रबंध पहले से ही कर लिया जाता है। फिर बात चाहे खाने-पीने की हो या फिर फोटोग्राफर्स की। स्पेशल दिन पर एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ क्लिक होती हैं।

फोटोग्राफर से मांगे पैसे
लेकिन ये फोटोग्राफ्स इस बात की गारंटी तो बिल्कुल भी नहीं दे सकते कि आपकी शादी अच्छी चलेगी भी या नहीं। लेकिन इन्हें देखने के बाद शादी के दिनों की यादा जरूर ताजा की जा सकती हैं। इस बीच हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जहां महिला ने शादी के बाद फोटोग्राफर से पैसा वापस करने की मांग की है।

ट्विटर पर वायरल हुई चैट
महिला का तलाक हो चुका है और अब वो फोटोग्राफर से पैसे की मांग कर रही है। ये अजीबोगरीब मामला उस वक्त सामने आया, जब फोटोग्राफर ने महिला के साथ हुई बातचीत के स्क्रीशॉट्स शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। पहले तो उसे लगा कि मजाक हो रहा है लेकिन बाद में समझ आया कि महिला उससे सीरियस होकर बोल रही थी।

मेरा तलाक हो चुका है
महिला ने लिखा कि मुझे नहीं पता कि आपको मैं याद होऊंगी या नहीं। आपने साल 2019 में मेरी शादी का शूट किया था। अब मेरा तलाक हो चुका है। मेरे और मेरे एक्स पति को इन तस्वीरों की अब कोई जरूरत नहीं। आपने बहुत ही शानदार काम किया था। लेकिन अब ये वेस्ट है क्योंकि हमारा तलाक हो चुका है। अब मुझे वो पैसा चाहिए जो आपको दिया था क्योंकि हमें इन फोटोग्राफ्स की कोई जरूरत नहीं है।

कार्रवाई की दी धमकी
महिला ने बताया कि वो पैसे वापस लेने की पूरी हकदार है। क्योंकि शादी उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। जब फोटोग्राफर ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया तो महिला ने उसे कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी। अब महिला और उस फोटोग्राफर की बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कई लोगों को तो इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ। बाद में फोटोग्राफर ने यूजर्स को बताया कि महिला का एक्स हसबैंड उसके पास पहुंचा और माफी मांगी।

एक्स हसबैंड हुआ शर्मिंदा
महिला के एक्स हसबैंड ने इस पूरे मामले को शर्मिंदगी भरा बताया। हालांकि इस पोस्ट को 3.8 लाख लोगों ने देखा और इसपर जमकर रिएक्शन भी दिए। एक ने कहा कि मुझे ये काफी अच्छा लगा कि आप बात करते हुए बेहद प्रोफेशनल थे। लेकिन ये एक प्रैंक था? एक ने कहा कि मेरी एक दोस्त की शादी की तस्वीरें आई भी नहीं थी और उसका तलाक हो गया। लेकिन उसने तो कोई रिफंड नहीं मांगा। क्योंकि ऐसा ही होता है। एक ने कहा कि मुझे तो उस पल का इंतजार है जब वो कहेगी कि ये एक प्रैंक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+