पति से तलाक हुआ...खुशी में पार्टी रखी और वेटर से इश्क हो गया, धांसू है इस महिला की लव स्टोरी

'मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिस वेटर को पार्टी के लिए हायर किया है, उसी के साथ मैं रिलेशनशिप में रहूंगी।'

मेलबोर्न: मौका था एक रिश्ते से अलग होने के बाद नई लाइफ शुरू होने के जश्न का। पति से तलाक मिलने के बाद इस महिला ने सोचा कि क्यों ना लाइफ की नई शुरूआत को अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया जाए। पार्टी रखी गई...खीने-पीने का उम्दा बंदोबस्त किया गया, लेकिन महिला ने नहीं सोचा था कि इसी पार्टी में आए एक ऐसे शख्स से उसे इश्क हो जाएगा, जिसका उससे दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं था। दरअसल महिला ने पार्टी के लिए एक वेटर को हायर किया था और इसी वेटर से साथ महिला को प्यार हो गया।

कैसे शुरू हुई ये लव स्टोरी

कैसे शुरू हुई ये लव स्टोरी

मामला ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न का है, जहां ये अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। गैब्रिएला लैंडॉल्फी नाम की इस महिला का जब अपने पति से तलाक हुआ तो उसे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी उसकी लाइफ में किसी की एंट्री हो जाएगी। SWNS की खबर के मुताबिक, महिला ने अपने पति से तलाक के बाद होने के बाद घर पर ही एक छोटी सी पार्टी रखी और पार्टी में मेहमानों को खाना सर्व करने के लिए जॉन नाम के एक वेटर को हायर किया।

'मैसेज में लिखा था- पार्टी के बाद आप ठीक हैं'

'मैसेज में लिखा था- पार्टी के बाद आप ठीक हैं'

मौज-मस्ती के बाद पार्टी खत्म हुई और सभी मेहमान अपने-अपने घर के लिए निकल गए। अगले दिन जब गैब्रिएला सोकर उठी तो उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया हुआ था। मैसेज में लिखा था- पार्टी के बाद आप ठीक हैं? गैब्रिएला ने जवाब में मैसेज भेजने वाले का नाम पूछा तो पता चला कि वो वही वेटर है, जिसे उन्होंने हायर किया था...और यहीं से दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ने लगा।

'कभी नहीं सोचा था कि जिस वेटर को...'

'कभी नहीं सोचा था कि जिस वेटर को...'

फोन पर बातचीत के बाद गैब्रिएला और जॉन अक्सर मिलने लगे और करीब एक महीने तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। गैब्रिएला ने बताया, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिस टॉपलेस वेटर को मैंने पार्टी के लिए हायर किया है, उससे शादी करना तो दूर, मैं कभी उसके साथ रिलेशनशिप में भी रहूंगी। लेकिन, जब मैंने धीरे-धीरे उसे जानना शुरू किया तो पता चला कि वो कितना बेहतरीन इंसान है।'

'आज मेरे पास सबसे खूबसूरत परिवार है'

'आज मेरे पास सबसे खूबसूरत परिवार है'

गैब्रिएला ने आगे बताया, 'जॉन को जब मैंने पहली बार देखा तो मेरी सोच कुछ और थी, लेकिन आज मेरे पास सबसे खूबसूरत परिवार है। ये बात मार्च 2019 की है, जब मेरे पति से मेरा तलाक हुआ था। मुझे नहीं मालूम था कि तलाक को सेलिब्रेट करने के लिए बुलाई गई् पार्टी के वो पल हमेशा के लिए मेरी जिंदगी ही बदल देंगे।'

'जाने के बाद मैं आपको मैसेज करूंगा'

'जाने के बाद मैं आपको मैसेज करूंगा'

अपनी इस लव स्टोरी के बारे में गैब्रिएला ने बताया, 'तलाक के बाद मैं खुश थी, सोचकर अच्छा लग रहा था कि अब मैं आजाद हूं। मुझे ठीक से याद भी नहीं कि जॉन से पार्टी के दौरान मैं ज्यादा बात कर पाई हूं, हां लेकिन इतना याद है कि उसने कहा था कि जाने के बाद वो मुझे अगले दिन मैसेज करेगा। उसकी इस बात पर मैं बस मुस्कुराई, और इसीलिए अगले दिन जब उसका मैसेज आया तो मैं हैरान रह गई।'

'उसने रियाल्टो टावर पर मुझे शादी के लिए प्रपोज किया'

'उसने रियाल्टो टावर पर मुझे शादी के लिए प्रपोज किया'

गैब्रिएला ने आगे कहा, 'हम दोनों के बीच जब मुलाकातें होने लगीं तो हम एक दूसरे को पंसद करने लगे। अप्रैल 2019 में हम दोनों रिलेशनशिप में आ गए और एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद जॉन ने मेलबोर्न के रियाल्टो टावर पर मुझे शादी के लिए प्रपोज किया और मैंने भी हां करने में देर नहीं लगाई। और, आज हम दोनों साथ हैं।' (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+