बेटी को होठों पर Kiss करना पड़ा भारी, ट्रोल हुआ ये एक्टर

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चीजें बहुत तेजी से फैलती है। लोगों को जो पसंद आती है उसे भी वायरल कर देते हैं और जो चीजें उन्हें पसंद नहीं आती उसे वायरल करने में भी वक्त नहीं लगाते। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में एक शख्स एक लड़की को होठों पर किस कर रहा है। ये शख्स कोई आम इंसान नहीं बल्कि फेमस एक्टर है।

 बेटी को किस करने पर ट्रोल हुआ एक्टर

बेटी को किस करने पर ट्रोल हुआ एक्टर

हांग कांग के जाने-माने एक्टर जोसेफ ली लोगों के निशाने पर आ गए है। लोग उन्हें गाली दे रहे है। लोगों को 62 साल के जोसफ ली की एक तस्वीर पसंद नहीं आई है। तस्वीर में जोसेफ अपनी बेटी के साथ है। फोटो में जोसफ अपनी 15 साल की बेटी को होठों पर किस कर रहे है,जिसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।

 वायरल हुई तस्वीर

वायरल हुई तस्वीर

जोसेफ अपनी बेटी के 15वें जन्मदिन पर उसे बधाई देने के लिए उसके होठों पर किस करते हैं, जो लोगों को पसंद नहीं आया। इस तस्वीर के अपलोड होते ही लोगों ने इसपर नाराजगी जताई और इसे जोसेफ की गिरी हुई हरकत बताने लगे। हलांकि कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। लोग इसे उनका निजी मामला बता रहे है।

देनी पड़ी सफाई

देनी पड़ी सफाई

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जोसफ ने सफाई दी कि अपनी बेटी को बचपन से होठों पर किस करते आए हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने एक पिता की तरह अपनी बेटी को किस किया था। उन्होंने लिखा कि इस तस्वीर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। वहीं जोसफ की बेटी चेरी ने भी अपने पिता का साथ दिया है और लिखा है कि अगर किसी को इस तस्वीर में कुछ वल्गर नजर आ रहा है, तो ये उनके दिमाग की गंदगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+