कमाल का है ये कुत्ता, गिन-गिनकर भौंकता है, देखिए वीडियो

नई द‍िल्‍ली। यह वही दुनिया है जहां अजीबो गरीब चीजें होती ही रहती हैं। फ‍िर चाहे वह इंसान हो या जानवर। हर किसी के साथ यह बात जुड़ी है। लेकिन यहां बात हो रही है एक कुत्‍ते की। दरअसल, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर एक ऐसा कुत्‍ता लोगों की नजरों में छाया हुआ है जो गणित जानता है। हो गए न आप भी सुनकर हैरान। इस कुत्‍ते का वीडियो कुछ ही घंटे पहले सोशल मीडिया पर डाला गया है। दरअसल यह कुत्‍ता न स‍िर्फ अंकों को गिन सकता है बल्कि जोड़ घटाना भी बखूबी जानता है। जवाब देने का तरीका भी बड़ा अनोखा है। उससे कोई भी सवाल पूछें सही आंसर हाजिर रहेगा।

मिलिए ऐसे डॉग से जो ग‍िनती ही नहीं जानता है जोड़ घटाना भी

यह वीडियो वायरल क‍िया है एक इंटरनेट यूजर जनाब फ‍िरोज तोतानवाला ने। लेकिन दाद देनी पड़ेगी इनके कुत्‍ते की मैथ को सुनकर। वो जो भी पूछते हैं उसका जवाब वो खट से दे देता है। अगर इस डॉगी को कहा जाए कि 5 + 4 तो ये कुत्ता 9 बार भौंक कर जवाब देता है। एक से नौ के बीच का कोई भी दो अंक उठाइए और इसका जोड़ इस कुत्ते से अंग्रेजी में पूछिए तो भी जवाब खटाक से हाजिर है। इन्‍होंने अपने कुत्‍ते को ट्रेनिंग देने में लगता है एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। अंको को जोड़ने और इंसान के कहे गए शब्‍दों को समझने की इसकी केपेबिलिटी के क्‍या कहने। सब कुछ समझ लेता है।

मजाल है क‍ि आप उसकी गिनती या जोड़ घटाने में एक भी कमी न‍िकाल पाएं। अभी तक वीड‍ियो देखकर ऐसा लगता है क‍ि उसने कोई गलती नहीं की है। अंक घटाव में अभी थोड़ा यह कमजोर है। कुत्‍ते की काबिलियत कमाल की है। अगर इस डॉगी से पूछा जाता है कि सिक्स माइनस थ्री तो ये डॉगी तीन बार भौंक कर जबाब देगा। वीड‍ियो कहां से लॉन्‍च हुआ है अभी इसकी जानकारी तो नहीं मिली है। ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+