OMG! जब महिला ने बॉयफ्रैंड को पट्टा बांधकर सड़कों पर घुमाया

पश्चिम वर्जिनिया में एक कपल सुबह सुबह कुछ अजब अंदाज में घर से निकले, जिसे देखकर आस पड़ोस के लोग हतप्रभ रह गए। घटना कुछ ऐसी थी कि एक महिला अपने बॉयफ्रैंड के साथ अपने घर से निकली। लेकिन ये दोनों सामान्य लोगों की तरह वॉक पर नहीं निकले बल्कि इनका अंदाज कुछ अलग ही था। आदमी घुटने के बल कुत्तों की तरह चल रहा था और महिला उसके माथे पर पट्टा बांधकर उसे खींच रही थी। इतना ही नहीं, बल्कि कुत्तों की तरह चल रहा इंसान बिना कपड़ों के नग्न अवस्था में था।
इस दृश्य को देखकर लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने उस इलाके की छानबीन की और कुछ ही देर में पुलिस ने उस कपल को पकड़ लिया। पुलिस यह देखकर और भी चकित रह गई कि वह एक 53 वर्षीय महिला थी, जबकि पुरूष , जो कि महिला का बॉयफ्रैंड था, वह 56 वर्ष का था। उस आदमी के दोनों घुटनों में बंधन के निशान थे। लेकिन कहीं कोई चोट नहीं थी।
पुलिस इसे अश्लील एवं सेक्सवल गेम मान रहे हैं। लेकिन पुलिस कुछ करती उससे पहले ही कपल ने पुलिस में कंपलेंट दायर कर दी है कि लोग उनका रास्ता रोक रहे थे और उन्हें पागल कह कर पुकारा जा रहा था।
लिहाजा, अब पुलिस असमंजस में है कि उस कपल के खिलाफ अश्लील हरकत करने का चार्ज लगाया जा सकता है या नहीं। फिलहाल, इस केस को रिव्यू किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications