तूफानी रफ्तार से आती कार जब जा घुसी ड्राॅइंग रूम के अंदर, फिर क्या हुआ आप खुद देखिए
नई दिल्ल्ाी। यूं तो न जाने आए दिन कितने सारे एक्सीडेंट होते हैं। कुछ हादसे तो ऐसे होते हैं जिनपर आपको एक पल के लिए भी भरोसा होगा ही नहीं। मिल्वौकी शहर में एक ऐसा ही खतरनाक हादसा देखने को मिला है। दरअसल यहां पर एक स्पीड में चलती आ रही कार घर की पहली मंजिल में जा घुसी। हादसा सुबह पांच बजे का है। मौके पर पहुंची पुलिस भी इस दुर्घटना को देखकर अचंभित थी।

सुबह का वक्त था मिल्वौकी शहर में थियो अपने घर में सो रहे थे। एक जोरदार धमाका हुआ वो नींद से जाग उठे। उनकी आंखों के सामने जो था उससे उनकी आंखें खुली की खुली ही रह गईं। आंखें खोली तो देखा कि घर धूल और धुंए से पूरी तरह भरा हुआ था। हालांकि पहले तो वो समझ ही नहीं पाए कि उनके घर में हुआ क्या है।
सबसे ज्यादा हैरतअंगेज बात यह है इस दुर्घटना में न ही कार चालक दुर्घटनाग्रस्त हुआ और न ही घर में रहने वाले किसी इंसान को कोई नुकसान पहुंचा है । पुलिस ने सुबह करीब साढ़े सात बजे घर की दीवारों के बीच फंसी कार को बाहर निकाला। थोड़ी देर बाद उनकी अपने घर के ड्राइंग रूम में एक लाल रंग की कार पर पड़ी। फिर उन्होंने देखा कि एक कार से एक महिला बाहर निकलने की कोशिश कर रही है। महिला का कहना था जब तक मैं कुछ समझ पाती तब एसयूवी कार घर के ड्राइंग रूम में घुस चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications