भारत में भी है एक छोटा अफ्रीका, जान‍िए कहां


नई द‍िल्‍ली।
इंडिया को कल्‍चर और सिव‍िलाइजेशन के ल‍िए यूं ही नहीं माना जाता है। क्‍या आपको पता है क‍ि इस देश में भी एक छोटा अफ्रीका बसता है। अब हो सकता है इसके पहले आपने ऐसा कुछ न सुना हो पर गिर के जंबूर में छोटा अफ्रीका है। ज‍िसे 'गुजरात का अफ्रीका' भी कहा जाता है।

भारत में भी है एक छोटा अफ्रीका, जान‍िए कहां

यहां पर जानी-मानी आदिवासी जनजाति स‍िददी रहती है और यह पारंप‍र‍िक तौर तरीकों को लेकर आगे बढ़ने वाली एक खूबसूरत सी जगह है। स‍िददी आद‍िवासी मूल रूप से अफ्रीका के बनतु समुदाय से जुड़े हुए हैं। इत‍िहास पर नजर डालें तो पता चलता है क‍ि कुछ पुर्तगाली लोग इन्‍हें भारत लेकर आए थे। वो भी 750 साल पहले।

वहीं जूनागढ़ के कुछ नवाब जब एक बार अफ्रीका गए और वहां की क‍िसी एक महिला से शादी करके आए और कहा गया क‍ि अपने साथ लगभग वह 100 गुलामों को भारत लेकर आई थी। तभी से यहां पर इन आदिवासियों का एक पूरा देश बस गया। आज भी इनकी सभ्‍यता लोगों के बीच पहचानी जाती है। यहां ज‍ितने भी टूर‍िस्‍ट आते हैं वह यहां गिर के शेरों को देखने के लिए आते हैं। जहां वह पारंपर‍िक नृत्य के मजे भी लेते हैं। यहां पर रहने वाले आद‍िवासी के चलते इसे छोटा अफ्रीका भी कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+