OMG! रिक्शा चलाकर 2 महीने में तय किया कोलकाता से लद्दाख का सफर
कोलकाता। अगर मन में कुछ ठान लो तो फिर दुनिया की कोई ताकत तुम्हें नहीं रोक सकती। इसी कशन को सही साबित किया है कोलकाता में रहने वाले एक रिक्शा चालक ने। जिसने रिक्शा चलाकर कोलकाता से लद्दाख तक का तीन हजार किलोमीटर का सफर तय किया, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।

44 वर्षीय सत्येन दास ने बताया कि इस सफर को तय करने में उन्हें 68 दिन का समय लगा। जिसमें सत्येन ने झारखंड, उत्तर प्रदेश, श्रीनगर और करगिल होते हुए 17 अगस्त को लद्दाख में प्रसिद्ध खारदुंग ला र्दे को पार किया। आपको बता दें, खारदुंग ला दर्रा दुनिया की सबसे उंची सड़क है। जहां सिर्फ कुछ मोटर वाहन ही चला सकते हैं। कुछ ही दिनों पहले सत्येन वापस अपने घर पहुंचा। सत्येन चाहते हैं कि 5,000 मीटर की ऊचांई पर रिक्शा चलाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाडर्स में उनका नाम दर्ज होना चाहिए।
इस पूरी यात्रा के लिए सत्येन को साउथ कोलकाता के क्लब नकटाला अगरानी ने आर्थिक सहायता दी थी। क्लब के अनुसार, इसमें कुल 80 हजार रुपए खर्च हुए। दास ने कहा कि उनकी यात्रा का मकसद पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के तौर पर रिक्शे का प्रचार करना और विश्व शांति का संदेश देना था।
इस साहसिक काम को रिकॉर्ड करने के लिए, कोलकाता के एक डॉक्यूमेंट्री मेकर भी दास के साथ गए थे। उन्होंने नक्शों की मदद से सही रास्ते पहचानने में दास की रास्ते भर मदद की। यह पहली बार नहीं है जब दास ने ऐसे कार्य को अंजाम दिया है। इससे पहले उन्होंने 2008 में अपनी पत्नी और पुत्री के साथ रिक्शे से रोहतांग र्दे की यात्रा की थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications