OMG! बेटी को चुस्‍त दुरुस्‍त रखने के लिए मां खिलाती थी टेपवॉर्म

फ्लोरिडा। क्‍या कभी आपने सुना है कि कोई मां अपनी ही बेटी को खाने की जगह टेपवॉर्म जिसे हिंदी में फीताकृमि कहते हैं, भी खिला सकती है। शायद नहीं लेकिन फ्लोरिडा में तो एक मां ने ऐसा ही किया है।

tapeworm

इस मां ने एक ब्‍यूटी कॉम्‍पटीशन में अपनी बेटी को चुस्‍त-दुरुस्‍त दिखाने के लिए उसे टेपवॉर्म खाने को दिए। इस बात के बारे में जानकर डॉक्‍टर भी हैरान हैं।

डॉक्‍टरों को नहीं हो रहा यकीन

फ्लोरिडा के एक हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स मैरीकार काब्राल ओसोरियर अस्‍पताल में आई एक किशोर लड़की को देखकर उस समय हैरान रह गई जब उन्‍होंने इस लड़की का फूला हुआ पेट देखा।

डॉक्‍टरों ने पहले तो सोचा कि शायद यह लड़की गर्भवती है लेकिन अल्‍ट्रासांउड में ऐसी कोई बात नजर ही नहीं आ रही थी। लेकिन डॉक्‍टरों ने देखा कि इस लड़की की आंत में कुछ है। कुछ ही देर बाद जब यह लड़की बाथरूम गई तो चीखने लगी।

ओसोरियो के मुताबिक जब डॉक्‍टर अंदर गए तो उन्‍होंने वहां पर कई टेपवॉर्म देखे। ओसोरियो के मुताबिक कई तो काफी बड़े थे और वह टॉयलेट के बाउल से बाहर आने की कोशिश भी कर रहे थे।

मां ने बताई सारी सच्‍चाई

डॉक्‍टरों ने लड़की से कहा कि अब उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है क्‍योंकि यह सारे टेपवॉर्म उसके शरीर से बाहर आ गए हैं। लेकिन उन्‍हें यह बात समझ ही नहीं आ रही थी कि आखिर उसके पेट में इतने सारे टेपवॉर्म कहां से

आए। जब उन्‍होंने इस लड़की की मां की ओर देखा तो उसका चेहरा सफेद पड़ा हुआ था। मां ने बताया कि बेटी को एक ब्‍यूटी कांटेस्‍ट में हिस्‍सा लेना था और इसके लिए उसे चुस्‍त-दुरुस्‍त दिखना था।

इसलिए उसने अपनी बेटी को टेपवॉर्म के अंडो से युक्‍त कुछ दवाईयां खिला दी। सच्‍चाई सामने आने पर उसने अपनी बेटी से सॉरी जरूर कहा लेकिन डॉक्‍टर इस बात को जानकर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे।

क्‍या होता है टेपवॉर्म

टेपवॉर्म अक्‍सर सुअर के मांस और बीफ में होता है और अगर इसे साफ करके न खाया जाए तो यह इंसान के शरीर में दाखिल हो जाते हैं। इंसान के शरीर के किसी भी हिस्‍से से चिपक जाते हैं और इसकी वजह से पाचन क्रिया पर भी खासा असर पड़ता है। हालांकि अगर आप हरी सब्जियों को साफ न करके खाए तो भी टेपवॉर्म के शरीर में दाखिल होने की संभावना पड़ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+