वीडियो: एक बंदर ऐसा जो हूबहू इंसानों की तरह कराता है शेविंग
नई दिल्ली। इंसानों का श्ाेव कराना तो आम बात है लेकिन अगर कोई बंदर शेविंग कराए तो है न यह एकदम डिफरेंट बात। लेकिन क्या आपने कभी किसी बंदर को श्ाेव कराते देखा या सुना है। रह गए न हैरान आप भी। शायद आपका भी जवाब नहीं में होगा। जी हां, यह सच है कि एक बंदर इंसानों की तरह दाढ़ी बनवाता है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिससे यह बंदर लोगों के बीच छा गया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि जो बंदर लाल रंग के कपड़े पहने हैं और वह आरामदायक सोफे में बैठकर हूबहू इंसानों के अंदाज में इत्मीनान से अपनी दाढ़ी बनवा रहा है। जो शख्स उसकी दाढ़ी बना रहा है वह भी बड़ी रोचकता से उसकी शेविंंग कर रहा है। एक साइड की दाढ़ी बनवाने के बाद बंदर दूसरी तरफ मुंह घूमा देता है। इसके बाद शख्स बंदर के दूसरी साइड की भी दाढ़ी बना देता है।
सोशल मीडिया पर आने के बाद से यह विडियो काफी लोग देख चुके हैं। यह बंदर साहब लोगों के बीच फैशन ट्रेंड में भी खूब चर्चित हैं। इस विडियो में बंदर के कपड़ों के साथ-साथ उसके सैंडल भी आपको पसंद आएंगी। यह विडियो काफी शेयर किया जा रहा है। अगर आप इनके शेव कराते हुए लाइव एटिटयूड को देखना चाहते हैं तो भाई जरा बंदर के वायरल हो रहे वीडियो पर नजर डालें।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications