इंटरनेट में इस शख्स ने किया कुछ ऐसा कि हो गया फेमस, देखिए वीडियो
नई दिल्ली। अगर आप खुद को लोगों के बीच पॉपुलर करना चाहते हो तो उसके लिए आपको लोगों से अलग हटकर काम करना होगा तभी आप कुछ बेहतर कर सकते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सोशल नेटवर्क साइट पर धूम मचाए हुए हैं। इस वीडियो को अब तक साठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब पैंतीस हजार से ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं। जबकि 54 हजार लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं।

UNILAD से अपलोड किए गए इस वीडियो में युवक को अंडे पीते हुए दिखाया गया है। यहां सिर्फ 17 सेकेंड के भीतर यह युवक 50 अंडे पी गया वो भी कच्चा ही। दरअसल, यह खास किस्म की एक प्रतियोगिता थी। इसमें पांच ग्लास में युवक ने कुछ अंडों को रख रखा था। उसने एक-एक करके अपने पांचोंं ग्लास चंद सेकेंड में ही खत्म कर लिया। इस अदभुत वीडियो को देखकर लोग काफी उत्साहित है और इसपर तमाम सारे कमेंट कर रहे हैं।
चीन की एक खास बात है कि यहां पर लोग पॉपुलर होने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग का सहारा लेते हैं। इस यूनीक कारनामें को देखकर वहां पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।वीडियो को अब तक कई लाख लोगों ने देखा है और उसे पसंद किया है।












Click it and Unblock the Notifications