पैर का अंगूठा कटा तो लगवाया हाथ का अंगूठा, फ‍िर देख‍िए क्‍या हुआ ऑस्‍ट्रेल‍िया के इस शख्‍स का

अगर क‍िसी के हाथ के अंगूठे की जगह आपको उसके पैर का अंगूठा द‍िखाई दे जाए तो ऐसे में आप क्‍या करेंगे। जाह‍िर सी बात है सोच में पड़ जाएंगे। ऑस्‍ट्रेल‍िया में एक मजदूर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। उनका एक्‍सीडेंट होने के बाद उन्‍हें हाथ की जगह पैर का अंगूठे लगा द‍िया गया। 22 साल के जैक मिशेल पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पशुओं की देखभाल का काम करते हैं और उनके बैलों की वजह से ही उनके साथ यह दुर्घटना हुई।

पैर का अंगूठा कटा तो लगवाया हाथ का अंगूठा

मिशेल ने बताया कि बीते अप्रैल में एक बैल ने काम के दौरान उनके हाथ पर अपना खुर रख दिया था जिससे उनका अंगूठा कट गया। अंगूठे को संरक्षित करने के लिए बर्फ के साथ लपेट कर कूलर में डाल दिया गया। उसके बाद अंगूठे को जुड़वाने के ल‍िए इसका दो बार ऑपरेशन क‍िया गया। सफल न होने के चलते डॉक्‍टरों ने दोबारा इसे प्रत्‍यारोपित करने का ड‍िसीजन ल‍िया।

प्लास्टिक सर्जन सीन निकलिन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं हुआ कि उसने इसे स्वीकार करने में समय लिया। हालांक‍ि यह अपने आप में काफी अदभुत है। अंत में उन्‍होंने बहुत ही खास बात बताई क‍ि अगर आपके पास चार अच्छी उंगलियां हैं, और अंगूठा नहीं है तो आप का हाथ अपने काम का बड़ा हिस्सा खो चुके हैं। यह बात उनको बहुत पहले समझ आ गई थी इसल‍िए उन्‍होंने ऐसा क‍िया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+