इस मछली को देखकर आप यही कहेंगे क‍ि जाको राखें साइयां मार सके न कोय

बचपन में हमने मछल‍ियों के बारे में दादी और नानी से बहुत सारी कहान‍ियां सुनी होंगी। मछली और पानी का वास्‍ता हम सब जानते हैं। बिना पानी के मछली बेकार है। सोशल मीड‍िया पर इन द‍िनों ऐसा वीड‍ियो वायरल हो रहा है जो क‍िसी के लिए ज‍ितना हास्‍यास्‍पद है उतना ही रोचक भी है।इस वीड‍ियो को देखकर आप कहेंगे क‍ि मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है।

एक मछली ज‍िसने बचाई अपनी जान ऐसे

इस वीड‍ियो में द‍िखाया गया है क‍ि चेक गणराज्‍य में दो मछुआरे एक बड़ी भारी मछली को पानी से बाहर न‍िकाल लेते हैं। वह काफी तेजी से तड़प उठती है। जैसे ही वह मछुआरे इन मछलियों को जमीन में रखते हैं मछली तड़पती तड़पती आगे बढ़ती है और पानी में चली जाती है। दरअसल वह उसे एक कपड़े में बांधने की कोशिश करते हैं लेकिन मछली हाथों से फ‍िसल जाती है और नदी में जा पहुंचती है। हो सकता है यह घटना बड़ी ही छोटी हो लेकिन उतनी ही बड़ी बात कहती है।

सोशल मीडिया में इस वीड‍ियो को देखने वालों की समस्‍या लगातार बढ़ती ही जा रही है। 27 जून को यूट्यूब पर डाले गए इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि कई लोगों ने इस लाइक और शेयर भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+