पेट के बल चल रहा है यह हाथी का बच्‍चा, देखि‍ए कैसे

नई द‍िल्‍ली। हाथी को अपनी मदमस्‍त हरकतों और समझदारी के ल‍िए जाना जाता है। चाइना में हाथी की एक ऐसी समझदारी की हरकत सामने आई है। दरअसल हाथी का एक बच्‍चा जंगल के रास्‍ते ढालान पर पेट के बल ख‍िसकते हुए जा रहा है। उसकी इस हरकत को उसके ओनर नेे अपने कैमरे में कैद किया और सोशल मीड‍िया पर वायरल कर द‍िया है।

पेट के बल चल रहा है यह हाथी का बच्‍चा, देखि‍ए कैसे

यांग न‍ियु अभी केवल दो साल का है और यह चीन के युनान प्रांत से है। दरअसल, इस हाथी के बच्‍चे की कहानी भी बड़ी रोचक है। इस बच्‍चे को दो साल पहले कुछ गांव वालों ने उस समय बचाया था जब वो बुरी तरह घायल हो गया था और उसे रेस्‍क्‍यू सेंटर पहुंचाया गया था। जहां इसका इलाज चला था। इसके नाम का अर्थ भी काफी अर्थपूर्ण हैं। यांग न‍ियु नाम का अर्थ गोटस डॉटर होता है। जब वह इतना नन्‍हा सा था तो उसे बॉटल से फीड‍िंग कराई जाती थी ज‍िसके बाद इस बच्‍चे को यह नाम द‍िया गया।

वीड‍ियो में द‍िखाया गया है क‍ि वह बड़ी ही आसानी से पैरों के बल अपने पेट के सहारे जंगल की ढालान में उतर रहा है। लेकिन उसकी समझदारी की ज‍ितनी तारीफ करो उतनी ही कम है। वह अपने पैरों को बचाने के लिए पेट के बल ख‍िसकते हुए जा रहा है। उसे इसमें क‍िसी भी तरह की न ही कोई चोट महसूस हुई न ही कोई दर्द।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+