शराब के नशे में Tik Tok पर लाइव आई महिला के साथ हुई खौफनाक घटना, दोस्त मदद के लिए करते रहे फोन

नई दिल्ली। सोचिए एक रोज आप सोकर उठें और आपको पता चले कि आप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं या फिर इंटरनेट सेंसेशन बन गए हों तो कैसा लगेगा आपको। हो सकता है एक बार के लिए आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक महिला टिकटॉक पर लाइव के दौरान सो गई और करीब दो घंटे तक लाइव यूं ही चलता रहा। अचानक महिला की जब नींद खुली तो वह हैरान रह गई।

5.4 मिलियन लोगों ने देखा

5.4 मिलियन लोगों ने देखा

दरअसल, 23 वर्षीय ईवा जोन्स दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से लौटकर टिक-टॉक पर लाइव कर रही थी। ईवा उस वक्त नशे में थीं और उन्हें पता ही नहीं चला कि वो लाइव करते-करते सो गईं और करीब दो घंटे तक वो लाइव सोती रहीं। हालांकि कुछ देर बाद उनकी नींद तब खुली जब वो कुछ असहज सा महसूस कर रही थीं। ईवा के इस वीडियो 5.4 मिलियन लोगों ने देखा है।

Liverpool में रहती हैं ईवा

ईवा, जो लिवरपूल में रहती है, तब से पहले कभी भी टिकटॉक पर लाइव नहीं हुई थी और जब वो लाइव के दौरान सो गई थी तो दोस्त फोन कर उनको बताने की कोशिश कर रहे थे कि वो वायरल हो रही हैं। ईवा ने कहा कि मैंने कुछ बेवकूफी भरी चीजें की हैं जब मैं पहले भी नशे में थी लेकिन यह बहुत अप्रत्याशित था।

ईवा ने बताया कि वो कभी टिक टॉक लाइव नहीं की थी

ईवा ने बताया कि वो कभी टिक टॉक लाइव नहीं की थी

ईवा ने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी भी टिक-टॉक पर लाइव नहीं किया था। लेकिन उस रात मुझे नहीं पता था कि मैं क्या सोच रही हूं, जो लाइव करना शुरू कर दिया। हालांकि मुझे कैमरे के सामने ड्रंक आउट करने की भी कोई याद नहीं है।

सुबह दोस्तों के आ रहे थे फोन

सुबह दोस्तों के आ रहे थे फोन

ईवा ने बताया कि अगली सुबह, मुझे बहुत बड़ा हैंगओवर हुआ। मैं अपने दोस्तों के मिस्ड कॉल और मैसेज के चलते जग गईं और उन्होंने पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं। हालांकि इसके बारे में मैं शर्मिंदा थी। मैं बहुत भ्रमित थी और मुझे नहीं पता था कि वे किस बारे में बात कर रहे थे। ऑनलाइन लोगों से ढेर सारे लाइक और कमेंट्स मिलने के बाद भी मेरे फोन का टिकटॉक ऐप क्रैश होता रहा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+