दुबई में ऐसे खुली ड्राइवर की किस्मत! नए साल में लग गई 44 करोड़ रुपये की लॉटरी, बोला- 'यकीन नहीं हो रहा...'

Driver won 44 crore in UAE: भारत के कई ऐसे लोग हैं, जो बाहरी देशों में रहकर काम करते हैं। कई बार लोग अपनी किस्मत भी आजमाते हैं और इसके लिए वे लॉटरी जैसी चीजों को सहारा लेते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स ने दुबई में लॉटरी जीती।

दुबई में एक भारतीय शख्स मुनव्वर फैरूस ने एक या दो नहीं बल्कि 44 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। ड्राइवर की नौकरी करने वाले शख्स के खाते में जब करोड़ों रुपया आया, तो उसके भी होश उड़ गए।

A driver from India won 44 crore

कहते हैं किस्मत बदलनी होती है तो चुटकियों में बदलती है। फैरूस की भी ऐसी ही किस्मत बदली और वो एक मामूली ड्राइवर से करोड़पति बन गया। मगर इस राशि का वो अकेला हकदार नहीं है।

दरअसल, 30 लोगों के एक ग्रुप ने लॉटरी का टिकट खरीदा था। अब चूंकि ये लॉटरी जीत चुके हैं तो 44 करोड़ का ये अमाउंट इन सभी लोगों में बंटेगा।

फैरूस से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे तो अब भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि ऐसा हुआ। मुझे ये किसी सपने से कम नहीं लग रहा है। मैं अभी भी शॉक हूं और मुझे ये सोचने में वक्त लगेगा कि इन पैसों का मैं करूंगा क्या।

बताते चलें कि ये लकी ड्रॉ 31 दिसंबर को हुआ था। फैरूज के साथ कई सारे लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था। उसी के ग्रुप के अन्य लोग भी करोड़ों रुपये जीते हैं। अब 44 करोड़ रुपये की ये राशि बराबर हिस्सों में 30 लोगों में बांटी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+