यूके के स्‍कूल में नौ महीने का डॉग है बच्‍चों का क्‍लासटीचर, जान‍िए क्‍या पढ़ाता है

नई द‍िल्‍ली। क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि एक डॉग भी कभी किसी स्‍कूल में क्‍लासटीचर हो सकता है। शायद नहीं, लेकिन यूके में ऐसा ही डॉग है जो सच में वहांं का क्‍लासटीचर है। नौकरी भी ऐसी क‍ि जो एकदम नई और क्रिएटिव है। इंग्‍लैंड के प्‍लायमाउथ के टेविसटॉक कॉलेज में नौ महीने का एक डॉग बच्‍चों के स्‍ट्रेस दूर करने की क्‍लास लेता है। यह बकायदा उसका व‍िषय है। इंटरनेट की दुनिया में इसके खूब चर्चे हैं।

यूके के एक स्‍कूल में नौ महीने का डॉग है बच्‍चों का टीचर

एक पॉपुलर न्‍यूज पेपर के मुताबिक वह एग्‍जाम के दौरान नर्वस हो रहे स्‍टूडेंटस के तनाव को दूर करता है। वह अपना काम बड़ी तल्‍लीनता के साथ करता है। इस बारे में हेडटीचर साराह जोन्‍स का कहना है क‍ि वह पूरे मनोरंजन के साथ अपने काम को करता है। वह पूंछ ह‍िलाते हुए बच्‍चों की बड़ी ही तन्‍मयता के साथ चेकिंग करता है।

कई स्‍कूली बच्‍चों के बीच छाया यह डॉग

एक स्‍टूडेंट ऐसा ही शानदार वाक्‍या देखने को म‍िला। वह अपने पेपर्स को लेकर काफी तनावयुक्‍त था लेक‍िन शोला से म‍िलने के बाद उसके चेहरे पर स्‍माइल आ गई। ज‍िसके बाद वह दोबारा एग्‍जाम में बैठने को तैयार हो गई। जोंस का कहना है क‍ि क्‍लास में कुछ स्‍टूडेंटस काफी परेशान थे। शोला ने उन स्‍टूडेंटस को ही चुना क्‍योंकि उसे लग रहा था क‍ि उन्‍हें उसकी ज्‍यादा जरूरत है।

असेंबली में भी बढ़ाया लोगों का उत्‍साह


केवल यही नहीं बल्कि वह स्‍टूडेंटस के साथ म‍िलकर खेलता है और उनका मनोरंजन करता है। एक बात और इंटररेस्टिंग है क‍ि तीन सौ लोगों के सजेशंस के बाद शोला का नाम रखा गया था। उसे सबके सामने कॉलेज की असेंबली के सामने प्रस्‍तुत क‍िया गया था। यहां पर भी उसने बखूबी लोगों का उत्‍साह बढ़ाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+