VIDEO: भेड़-बकरियों ने तुर्की के इस शहर में मचाया आतंक, सड़कों पर लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा

नई दिल्ली। तुर्की के एक शहर नेवसेहीर से एक चौंका देने वाला वीडियो आया है। इस शहर के निवासियों को सड़कों पर तबाही मचाने वाले एक आक्रामक गिरोह ने परेशान कर रखा है। अब आप सोच रहे होंगे कि, पुलिस और सुरक्षाबल क्या कर रहे हैं? इसका जबाव है कि इस गिरोह में कोई भी इंसान नहीं हैं। इस आक्रमक गिरोह में बकरी और भेड़ें हैं। सोशल मीडिया में एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरी, एक भेड़ और भेड़ के तीन बच्चों ने तुर्की के नेवसेहीर हॉल में आंतक मचा रही हैं।

भेड़ के झुंड ने मचाया शहर में आतंक

भेड़ के झुंड ने मचाया शहर में आतंक

इस गैंग के 5 मेंबर हैं, जिनमें एक बकरी, एक भेड़ और भेड़ के तीन बच्चे शामिल हैं। ये जानवर तुर्की के ही एक भेड़-बकरी किसान हसन उनबुलन के थे और एक रात पहले ही चारा खाते वक्त खेत से शहर की तरफ भाग आए थे। नेवसेहीर में आने के बाद इन सबने नेवसेहीर हॉल के इलाके को हिलाकर रख दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज नेवसेहीर नगर पालिका के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा साझा की है।

लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा

लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा

जिसमें जानवरों को सुरक्षा गार्ड का पीछा करते हुए और पैदल चलने वालों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। डेली सबा के अनुसार, अप्रमाणित हमलों ने कई निवासियों को आक्रामक जानवरों से भागने के लिए मजबूर किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये जानवर हॉल के अंदर जा रहे दो गार्ड्स के पीछे पड़ गए। इसके बाद एक शख्स कार पार्किंग की तरफ आया तो भेड़ ने उस पर भी हमला किया, लेकिन शख्स ने किसी तरह खुद को बचा लिया और कार के पीछे खुद को छुपा लिया। ये जानवर काफी देर ऐसे ही आतंक मचाते रहे।

किसान ने दर्ज करायी थी जानवरों के गायब होने की रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक 2.7 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि, ये जानवर हसन उनबुलन किसान के हैं। हसन ने अपने जानवरों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस को पता चला कि ये किसान की बकरियां हैं। बाद में स्थानीय कर्मचारियों ने ये जानवर किसान को वापस पहुंचाए। हसन ने मीडिया को बताया, 'मैं लंबे समय तक अपने जानवरों को ढूंढता रहा, लेकिन मुझे वो नहीं मिले। इसके बाद मैं नेवसेहीर शहर गया ताकि अपने गुम जानवरों की शिकायत दर्ज करा सकूं। मुझे पता चला कि अधिकारियों ने मेरे जानवरों को एक तालाब के पास सुरक्षित रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+