अमेरिका में 9 साल की बच्ची के हाथों अंजाने में हुई ट्रेनर की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका में बच्चों को गन शूटिंग या अन्य हथियार चलाने का प्रशिक्षण देना आम बात है। लेकिन ट्रेनिंग लेते वक्त यदि आप ट्रेनर की ही जान ले लें तो यह काफी खतरनाक स्थिति पैदा कर देती है।

shot

अमेरिका के एरिजोना में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां एक 9 वर्षीय बच्ची को उच्च क्षमता वाली गन यूजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। लेकिन गलती से उसने अपने ट्रेनर पर ही गोली दाग दी।

घटना सोमवार को एरिजोना के ह्वाइट हिल्स स्थित लास्ट स्टॉप शूटिंग रेंज में घटित हुआ। जब प्रशिक्षण के दौरान 9 साल की बच्ची एक बार फायर करने के बाद गन पर नियंत्रण खो बैठी और गोली उसके प्रशिक्षक चार्ल्स वाका को जा लगी।

गोली सीधे जाकर ट्रेनर वाका के सिर में जाकर लगी। जिसके बाद उनके बचने की काफी कम उम्मीद थी। वाका को तुरंत ही एयर एंबुलेंस से लास बेगास के एक अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक लड़की अपने मां- पिता के साथ शूटिंग रेंज में गई थी। हालांकि बच्ची का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+