बहुत कम देखने को मिलता है दादी मां के ल‍िए पोती का ऐसा प्‍यार, फोटोज देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

नई दिल्‍ली। जब भी हम प्‍यार और अफेक्‍शन की बात करते हैं तो अक्‍सर लोगों के दिमाग में इश्‍क वाले लव की ही इमेज बनती है। पर सही कहें तो प्‍यार के रुप एक नहीं अनेक हैं। प्‍यार की कोई परिभाषा नहीं होती जिसे आप बता सकें। यह किसी भी रिश्‍ते में नजर आ सकता है। आज के समय में जहां यंग जनेरेशन को अपने मां बाप को देने के लिए समय नहीं होता है वहीं फि‍ल‍िपींस में एक ऐसी पोती हैं जो हर पल अपनी दादी के लिए जीती हैं। उनके जहन में दादी मां उनके प्राणों की तरह बसी हैं। यह बात आपको तब समझ में आएगी जब आप इनकी फेसबुक पर पोस्‍ट फोटोज पर नजर डालेंगे।

बहुत कम देखने को मिलता है दादी मां के ल‍िए पोती का यह प्‍यार

दादी मां थीं इनकी मां पापा भी

दादी मां थीं इनकी मां पापा भी

जेन और उनकी दादी का प्‍यार उस समय का है जब उनके मां पापा के पास उन्‍हें देने के लिए जरा भी टाइम नहीं था। तब उनकी दादी मां ने उन्‍हें मां बाप की कमी महसूस नहीं होने दी। इतना प्‍यार दिया क‍ि मां से ज्‍यादा दादी मां को ही जाना और समझा। आज उनकी दादी की उम्र 98 साल हो गई है और वह इतनी शिथिल और निढाल हो चुकी हैं कि ठीक से बैठ भी नहीं पाती हैं। ऐसे में अब उन्‍हें सबसे ज्‍यादा जरूरत जेन की है। जेन को अपनी यह जिम्‍मेदारी बखूबी समझ में आती है।

बन गई दादी मां की हमसफर

बन गई दादी मां की हमसफर

उन्‍हें नहलाने से लेकर खाना खिलाना और रात में प्‍यार सी किस देकर उन्‍हें थपकी देकर सुलाना। आप इनके प्‍यार को और अधिक तब समझेंगे जब इनकी तस्‍वीरों को देखेंगे। हमें जेन एंपलर से सीख लेनी चाहिए कि इस उम्र में जब दादी मां हेल्‍पलेस और निढाल हो जाती हैं तो कैसे हमें उनका हमसफर बनना चाहिए।

मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है उनकी वायरल सेल्‍फी

मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है उनकी वायरल सेल्‍फी

जेन की ग्रांड मदर ठीक से बैठ नहीं पाती हैं और कुछ भी काम अपने हाथ से नहीं कर पाती हैं। उनकी इस सिचुएशन को देखकर जेन भावुक होकर रोने लग जाती हैं। ऐसे में वह अपने दादी के लिए वो सारे काम करती हैं जिसे करने में हेल्‍पलेस हैं। इनकी यह तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है और लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं इनके अनोखे और अनकहे प्‍यार पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+