'मरना मत मैं आ रहा हूं....' तूफान में फंसे मां-बाप तो 9 साल का बच्चा बना हीरो, ऐसे बचाई जान
कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिनपर यकीन कर पाना एक बार को मुश्किल हो जाए। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां 9 साल का एक बच्चा अपने मां-बाप के लिए हीरो बन गया।
मामला है अमेरिका के मैरिएटा शहर का, जहां एक तूफानी बवंडर में एक परिवार बुरी तरह फंस गया। बवंडर में फंसने के बाद वेन और लिंडी बेकर की कार हवा में उछल गई और एक पेड़ उखड़कर उनकी कार से जा टकराया।

मां-बाप के साथ कार में 9 साल का बच्चा ब्रैनसन भी था, जो किसी तरह मुश्किल से कार से बाहर निकल गया। इसके बाद तूफान में बिजली के तारों से होते हुए वो मदद के लिए डेढ़ किलोमीटर तक तब तक दौडा, जब तक कि उसे मदद नहीं मिली।
बच्चे के पिता वेन ने कहा कि हमारी मौत हो सकती थी मगर बेटे ने बहादुरी दिखाकर हीरो की तरह काम किया। हम लगभग 1 मील तक इस खतरनाक बवंडर को देख सकते थे। मगर ब्रैनसन सिर्फ दौड़ रहा था। अब वेन धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं वहीं उनकी पत्नी लिंडी अभी भी हॉस्पिटल में है मगर परिवार को उम्मीद है कि वे धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगी।
9 साल के ब्रैनसन ने एबीसी न्यूज को बताया कि मैं बहुत डर गया था। जैसे ही मदद को भागा- मैंने कहा मरना मत... मैं अभी आ रहा हूं। अब इस खबर को इंस्टाग्राम पर गुडन्यूज मूवमेंट ने शेयर किया है और बच्चे की खूब तारीफ की है। पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं। हर कोई इस बच्चे की तारीफ कर रहा है।
एक ने कहा कि इतना घायल होनेके बाद भी ये बच्चा बवडंर में 1 मील तक दौड़ा। ये सिर्फ 9 साल का है। कितना बहादुर लड़का है। एक ने लिखा यार... क्या कमाल का बच्चा है।












Click it and Unblock the Notifications