रेस के बीच घोड़े से गिरा 9 साल का बच्चा, फिर जो हुआ लगा कोई फिल्म चल रही हो...
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के दौर में रोजाना कोई न कोई अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है जो सुर्खियों में बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों ट्विटर पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बेंगलुरू के पास केरूर गांव का है। इसमें एक बच्चा है जिसकी हिम्मत सबको चौंका रही है। सबसे पहले तो सिर्फ 9 साल के बच्चा सड़क पर तेजी से दौड़ रहे घोड़े पर सवार है, बैकग्राउंड में बाहुबली फिल्म का म्यूजिक लगा हुआ है। लेकिन इसके बाद जो होता है और वो और भी खतरनाक है।

क्या हुआ जब घोड़े ने बच्चे को गिरा दिया?
तेजी से घोड़े को दौड़ा रहा 9 साल का बच्चा बुरी तरह सड़क पर गिरता है। इसके बाद पीछे से आ रही बाइक के नीचे उसका सिर आने से बाल बाल बचता है। आपको लगेगा कि इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया गया होगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बल्कि वीडियो में जो हुआ उसे देखकर तो यूं लगा कि मानो वो सचमुच का बाहुबलि है।
किसी फिल्म से कम नहीं वीडिया का अगला सीन
बच्चा जिस तरह गिरता है उसे देखकर कोई भी मान लेगा कि उसकी कई हड्डियां टूटी होंगी। अगर ऐसा न भी हो तो उसका उठ पाना तो लगभग नामुमकिन है। लेकिन वीडियो में जो हुआ वो इस ख्याल से बिलकुल उलट था। अगला सीन बिल्कुल फिल्मी है, बच्चा उसे गिराकर तेजी से भागते जा रहे घोड़े को पकड़ने के लिए, उठकर एक बाइकसवार के पीछे बैठता है। बाइक घोड़े के बगल में पहुंचती हैं तो वह कूदकर वापस उसकी पीठ पर बैठ जाता है। यूं लगता है मानो उसके लिए सबसे जरूरी इस रेस को जीतना था।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही बच्चे की तारीफें
बच्चे की दिलेरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और हर कोई बच्चे की तारीफ करते नहीं थक रहा। किसी ने कहा- बच्चे में हार न मानने वाला एटीट्यूड शानदार तो किसी ने कहा- यकीन नहीं होता कि इसने अपने चोट पर भी ध्यान नहीं दिया और रेस में वापस लौट गया।
यह भी पढ़ें- ना पीरियड मिस हुआ, ना बेबी बंप निकला, कोमा में दिया बच्ची को जन्म












Click it and Unblock the Notifications