Jawan देखने थिएटर पहुंची 85 साल की दादी, मिलिये SRK की 'सबसे बड़ी फैन' से...
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म के रिलीज होने के इतने दिनों के बाद भी इसे लेकर लोगों के बीच बज बरकरार है। बच्चे और जवान तो क्या बुजुर्ग भी एक्टर की फिल्म को लेकर खासा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बीच 85 साल की एक महिला भी शाहरुख खान की फिल्म देखने थिएटर जा पहुंची और देखने के बाद इसका रिव्यू भी दिया।
बुजुर्ग महिला का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया था, जो कि अब खूब वायरल हो रहा है। इसमें शख्स पूछता है कि दादी जवान देखने आई हो? इतने में दादी बोलती है कि हां जवान देखने आई हूं। तुम लोग तो ला नहीं रहे थे। मैं आ गई जवान देखने। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान की सारी ही फिल्में देखने का बेहद शौक है। इसलिए वे जवान देखने के लिए थिएटर आ पहुंची।

यह सब ट्विटर यूजर उदयन शुक्ला की एक पोस्ट से शुरू हुआ। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि डियर @iamsrk, मेरी 85 वर्षीय दादी आपकी सबसे बड़ी फैन हैं, उन्होंने कहा था कि हम उन्हें फिल्म देखने के लिए ले जाएं। उन्हें #जवान देखनी थी। वे आपसे भी बेहद प्यार करती हैं। वीडियो में महिला कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही है और कह रही हैं कि उसे शाहरुख की फिल्में देखना कितना पसंद है। वे यह भी कहती हैं कि उन्हें जवान देखने में मजा आया।
यहां देखें 'दादी' का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications