105 साल के पिता के लिए 75 साल के बुजुर्ग ने गाया प्यारा सा गाना, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग
वायरल वीडियो में दो बूढ़े लोग नजर आ रहे हैं। एक पिता और दूसरा बेटा। पिता और बेटे का ये दिल जीतने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

मां-बाप से बढ़कर कोई नहीं होता। एक वही हैं जिन्हें हर वक्त आपकी फिक्र लगी रहती है और नि:स्वार्थ भाव से वे ही हमारी परवाह करते हैं। ऐसे में मां-बाप के बूढ़े होने पर बच्चों का भी फर्ज बनता है कि वे भी उनकी ठीक उसी तरह परवाह करें, जैसे कि उन्होंने हमेशा ही की है। इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में बाप-बेटे का बॉन्ड साफ नजर आ रहा है। क्लिप में एक 75 साल का एक शख्स अपने 105 साल के पिता के लिए गाना गाता नजर आ रहा है। बुजुर्ग शख्स के इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी इमोशनल कर दिया है।

बुजुर्ग पिता के लिए बेटे ने गाया गाना
वायरल हो रहे वीडियो में 75 साल का शख्स अपने पिता के पास बैठा हुआ है और सीटी बजाते हुए गाना गा रहा है। इसके बाद वो पिता की ओर देखकर उन्हें थपथपा भी रहा है। बूढ़े पिता के लिए बुजुर्ग का प्यार देखने के बाद लोग काफी इमोशनल हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि बूढ़े लोग ईश्वर की तरह होते हैं। हमें उनका ध्यान, सम्मान और प्यार करना चाहिए।
वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो को Srini नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो बेहद प्यारा है और देखते ही लोग भावुक हो रहे हैं। जिस तरह से बेटा अपने पिता को प्यार से निहारते हुए गाना गा रहा है, वो देखने लायक है। बुजुर्ग बाप-बेटे का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो देख भावुक हुए लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो को 470K से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बुजुर्ग बाप-बेटे की दिल जीतने वाली बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है। यूजर्स इस सोशल मीडिया पोस्ट को देखने के बाद इमोशनल हो रहे हैं और जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि पिता का धुन पर अपनी उंगलियां थिरकाना, अंत में ये देखना बहुत सुखद रहा।

पिता से अच्छा मार्गदर्शक कोई नहीं
एक यूजर ने कहा कि क्या आप बता सकते हैं कि ये क्या बातचीत कर रहे हैं। ये देखने में बहुत ही ज्यादा अच्छा दिख रहा है। एक यूजर ने कहा कि पिता से अच्छा मार्गदर्शक कोई हो ही नहीं सकता। हर बच्चा अपने पिता से ही सारे गुण सीखता है और उसे जीवन भर परिस्थितियों के अनुसार ढलने के काम आते हैं। उनके पास सदैव हमें देने के लिए ज्ञान का अमूल्य भंडार होता है, जो कभी खत्म नहीं होता।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications