70 साल के आदमी की फिटनेस देख हैरान हुए लोग, सड़क पर खेली कमाल की बास्केटबॉल
नई दिल्ली, सितंबर 14। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा, जिसने यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक होता है। जी हां, वायरल वीडियो में 70 साल के एक आदमी ने अपने फिटनेस का ऐसा उदाहरण पेश किया कि इंटरनेट पर जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो हैरान है।

क्या है वायरल वीडियो में
आपको बता दें कि वायरल वीडियो न्यूयॉर्क का है। वायरल क्लिप में 70 साल का एक टैक्सी ड्राइवर बास्केटबॉल खेलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत 70 वर्षीय एक टैक्सी ड्राइवर के साथ होती है, जो फुटपाथ पर पड़ी एक बास्केटबॉल को पास करने के लिए राहगीरों को रोकता है ताकि वो बास्केटबॉल को नेट में पास कर सके। हालांकि कोई राहगीर रूककर उसे बॉल पास नहीं करता है। इसके बाद एक शख्स रूकता है और टैक्सी ड्राइवर को बॉल पास कर देता है। फिर वो ड्राइवर बास्केटबॉल को सीधा नेट में पास कर देता है।
20 मिलियन के करीब लोगों ने देखा वीडियो
8 सितंबर 2022 को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 20 मिलियन के करीब लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहे 70 साल के टैक्सी ड्राइवर का नाम जॉर्ज पैपौटिस है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "70 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर के साथ सड़कों पर क्रेजी बॉस्केटबॉल का मजा"












Click it and Unblock the Notifications