60 की उम्र में भी मॉडल से कम नहीं है ये महिला, होश उड़ा देगी 'दादी' की फिटनेस

60 years old woman fitness: इस दुनिया में न जाने कितने लोग फिटनेस के शौकीन हैं। खुद को फिट रखने वाले लोग उम्र भी नहीं देखते। उनका बस एक ही मकसद होता है, कि अपने शरीर को एकदम फिट रखना। ऐसे लोग कई बार दूसरों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं होते।

ऐसी ही कहानी एक महिला की भी है, जिसकी फिटनेस देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं। हैरान इसलिए क्योंकि इस महिला की उम्र 60 साल है। जी हां! इस ढलती उम्र में भी महिला की जैसी फिटनेस है, वो काफी हैरत भरी है।

Credit: Wiebo

जिम में घंटों बहाती हैं पसीना
जिस उम्र में लोग तरह-तरह की बीमारियों से जूझ रहे होते हैं, उस उम्र में महिला ने जिस तरह से अपने शरीर को फिट रखा है, वो काबिलेतारीफ है। ये महिला खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों वर्कआउट करती है। महिला ने खुद एक इंटरव्यू में अपना फिटनेस सीक्रेट भी लोगों के साथ शेयर किया है।

Credit: Wiebo

कैसे शुरू हुआ ये सब?
महिला ने बताया कि जब वो फिटनेस के प्रति आकर्षित हुई तो उनकी उम्र 38 साल थी। वो जिम और वर्कआउट जैसी चीजों के प्रति आकर्षित हुई। इसके पीछे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। बाओ नाम की महिला ने बताया कि एक टाइम था जब उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। उन्हें कपड़े तक फिट नहीं होते थे। इसके बाद उन्हें वेट लॉस करने की सूझी और उन्होंने एरोबिक्स क्लासेस जॉइन की।

Credit: Wiebo

5 जिम में लोगों को करती हैं ट्रेन
इसके बाद बाओ ने फिटनेस कोर्स भी पूरा किया और वे लोगों को ट्रेनिंग देने लगीं। फिलहाल वो पार्ट टाइम कार्डियो ट्रेनर के तौर पर काम कर रही हैं। बाओ एक नहीं बल्कि 5 जिम में लोगों को ट्रेनिंग देती हैं। सुबह सात बजे से उनका डे रूटीन शुरू हो जाता है और नाश्ते से पहले वो वर्कआउट करती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में डेली वर्कआउट और तावमुक्त जीवन शामिल है। उनका कहना है कि फिट रहने के लिए उम्र की कोई भी सीमा नहीं है।

60 की उम्र में 27 इंच है कमर
बाओ बताती हैं कि इस उम्र में भी उनकी कमर 27 इंच है। 20 की उम्र में उनकी कमर 25 इंच थी। इस उम्र में भी 27 इंच की कमर होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। बाओ कहती हैं कि फिटनेस उनकी लाइफ का सबसे बड़ा और अहम हिस्सा बन गया है। वे मेंटली और फिजिकली काफी हेल्दी महसूस करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+