मम्मी पापा को मत बताना...कैंसर से जूझ रहे 6 साल के बच्चे ने डॉक्टर से मांगा प्रॉमिस, Viral हुआ ये पोस्ट

डॉक्टर ने बताया कि किस तरह एक 6 साल का बच्चा आकर उन्हें कहता है कि उसे अपने कैंसर के बारे में पता है और वो जानता है कि ज्यादा जी नहीं सकता। ये बात उसके पेरेंट्स को ना पता लगे।

Hyderabad doc viral post

किसी ने सच ही कहा है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। अपनी मासूमियत और सादेपन से बच्चे किसी का भी दिल जीत लेते हैं। इंसानों की अगर बात की जाए, तो शायद सिर्फ छोटे बच्चे ही हैं, जिनका दिल एकदम साफ होता है और बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते हैं। सोशल मीडिया पर भी बच्चों के कई वीडियोज आपने देखे होंगे या उन्हें कुछ ऐसा कहते सुना होगा जिसने आपको इमोशनल कर दिया हो। लेकिन इस बार जिस बच्चे के बारे में हम बात कर रहे हैं, इसकी बातें सुनकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। जी हां! हम बात कर रहे हैं 6 साल के छोटे से बच्चे की, जिसे कैंसर है। बच्चे ने अपने डॉक्टर से कहा किये बात पेरेंट्स को ना बताई जाए कि उसे पता कि वो कैंसर से पीड़ित है। ये बात बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिये फैंस को बताई है।

डॉक्टर से बच्चे ने बोली ये बात...

डॉक्टर से बच्चे ने बोली ये बात...

हैदराबाद के डॉक्टर ने ट्विटर पर ये वाकया शेयर किया, जब एक 6 साल के छोटे से मासूम बच्चे ने उनसे एक ऐसी रिक्वेस्ट की, जिसे सुनकर वे खुद भी बहुत भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चे संग ये बातचीत लोगों के साथ शेयर की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने ट्वीट की एक सीरीज शेयर की। जिसमें मनु नाम के 6 साल के लड़के ने उनसे रिक्वेस्ट की कि वे उसके माता-पिता को ना बताएं कि उसे मालूम है कि वो कैंसर से पीड़ित है।

पेरेंट्स ने डॉक्टर से कही ये बात

पेरेंट्स ने डॉक्टर से कही ये बात

डॉ कुमार ने लिखा कि एक और बिजी ओपीडी में यंग कपल आया और उन्होंने एक रिक्वेस्ट की कि मनु बाहर इंतजार कर रहा है। उसे कैंसर है लेकिन हम नहीं चाहते कि उसके सामने इस बात का जिक्र भी हो। प्लीज उसे देखिये और इलाज कीजिये। उसे इस बारे में मत बताइयेगा।

कैंसर से पीड़ित है मनु

कैंसर से पीड़ित है मनु

इसके बाद बच्चे ने डॉक्टर को बताया कि उसके मां बाप को इस बारे में ना बताएं कि उसे पता है कि वो कैंसर से पीड़ित है। डॉक्टर ये सुनकर भावुक हो गए। डॉक्टर ने माता-पिता की रिक्वेस्ट के बाद मनु से मुलाकात की, जो व्हील चेयर पर था। उन्होंने कहा कि मनु को ब्रेन कैंसर है और उनकी कीमो थेरेपी चल रही थी।

बच्चे ने बोली भावुक कर देने वाली बात

बच्चे ने बोली भावुक कर देने वाली बात

पेरेंट्स ने जब मनु के पूरे ट्रीटमेंट के बारे में डॉक्टर को बताया और वे जाने वाले थे, तो चुपके से मनु ने ये सारी बातें डॉक्टर को कहीं, जिन्हें सुनने के बाद डॉक्टर खुद को भावुक होने से रोक नहीं सके और सोशल मीडिया पर ये बात सबको बताई। मनु ने कहा कि मैंने इस बीमारी के बारे में आईपैड में पढ़ा और मैं जानता हूं कि सिर्फ 6 महीने ही जी सकूंगा। मैंने मां बाप को ये नहीं बताया क्योंकि वे नाराज हो जाएंगे।

Recommended Video

    Cancer Treatment: वैज्ञानिकों ने बताया इस तकनीक से होगा कैंसर का खात्मा | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+