रेलवे अधिकारी के सिग्नल पैनल पर आकर बैठ गया 6 फीट का कोबरा, जानें फिर क्या हुआ
रेलवे अधिकारी के सिग्नल पैनल पर आकर बैठ गया 6 फीट का कोबरा, जानें फिर क्या हुआ
कोटा, 02 जून: दुनिया भर में कई तरह के सांप पाए जाते हैं इनमें सबसे जहरीला सांप कोबरा माना जाता है। जिसे देखकर बड़े बड़ों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। अगर आप सोचिए कि आप अपने ऑफिस में अपनी टेबल पर काम कर रहे हो और अचानक से छह फीट का जहरीला सांप फन फैलाकर सामने आ जाए तो क्या होगा। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जिसमें ऐसा ही कुछ हुआ।

सिग्नल कंट्रोल पैनल पर अचानक एक कोबरा सांप आकर बैठ गया
दरअसल, ये मामला राजस्थान कोटा मंडल के रावाठा रोड रेलवे स्टेशन के सिग्नल पैनल का है। जहां रेलवे अधिकारी के रूम में उसके सिग्नल कंट्रोल पैनल पर अचानक एक कोबरा सांप आकर बैठ गया। रेलवे अधिकारी ने सांप देखते ही हालत खराब हो गई और वो अपना काम छोड़कर भाग खड़ा हुआ। अधिकारी की ये हरकत देखकर कोबरा ने अपना फन फैला लिया।

कोबरा देखकर अधिकारी का हुआ ये हाल
इस कोबरे की लंबाई लगभग 6 फीट थी कोबरा के बारे में कहा जाता है कि जब वो फन फैलाता है तो इसका मतलब अटैक के मूड में आ चुका है। कोबरा एक बिन बुलाए मेहमान भारत के कोटा में एक रेलवे पैनल रूम में गया। अधिकारी डर कर बेंच पर चढ़कर बैठ गया और इसके बाद कोबरा उसके टेबल पर आकर बैठ गया। अधिकारी उसे अचानक देखकर डरा वहीं वहां मौजूद लोगों ने कंट्रोल पैनल पर बैठे सांप की तस्वीर ले ली।

जानें कौन हैं वो अधिकारी
दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर कोटा मंडल के रावठा रोड स्टेशन पर सुबह के करीब 5 बजे यह घटना है। सिग्नल पैनल पर जब ये कोबरा बैठा तो वहां केदारनाथ मीणा अपनी ड्यूटी कर रहे थे अपनी जान बचाकर इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कोटा कन्ट्रोलर को दी। इसके बाद आला अधिकारियों को ये सूचना दी गई।

फोटो शेयर करने वाले किया ये दावा
दीपक कुमार नाक के पत्रकार ने इसे शेयर करते हुए लिखा- रावथा रोड (आरडीटी), कोटा मंडल के पैनल रूम में रेलवे अधिकारी की टेबल पर छह फीट का कोबरा घुस गया। हालांकि इससे व्यस्त खंड पर ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों इंजीनियरिंग/मेडिकल छात्रों की भीड़ जुटती है।

जानें आगे क्या हुआ
जो फोटो शेयर की गई है उसमें कोबरा रेलवे कंट्रोल पैनल पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। जिस कंट्रोल पैनल से ट्रेनों के रूट को कंट्रोल किया जाता है। उसी पर कोबरा फन फैलाए बैठा है। पॉइंसमेन ललित बौरासी के शख्स ने बाद में इस कोबरा सांप को बाद में रेस्क्यू किया।
A six feet Cobra sneaked on the table of railway officer at Panel room of Ravtha Road (RDT), Kota Division. It however did not affect train services on the busy section. Station is thronged by thousands of engineering/medical aspirants daily pic.twitter.com/4F0SNoZ1TR
— Deepak Kumar Jha (@journalistjha) June 1, 2022
ये फोटो देख लोग ले रहे मजे
इस फोटो को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। कुछ लोगों ने लिखा ट्रेन को अब कोबरा कंट्रोल करेगा। एक ने रीट्टीट करते हुए लिखा पिक्चर शो @AshwiniVaishnaw
रेलवे आसानी से एएसएम एसएम पदों को समाप्त कर सकता है, वे सिर्फ बटन दबाने के लिए हैं अन्यथा डिवीजनल कंट्रोल रूम और सिग्नल ऑटोमेशन काम करता है।
पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने अपनी बॉडी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं लेकिन अब कंट्रोल कर रही












Click it and Unblock the Notifications