उड़ गए होश, जब बाथरूम में मिला मगरमच्छ

ऐसा ही कुछ हुआ गुजरात में आणंद जिले के सोजित्रा कस्बे में। यहां रहने वाले पटेल परिवार के भारत पटेल ने सुबह जैसे ही अपने बाथरूम का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। एक पांच फीट लंबे मगरमच्छ ने बाथरूम के कोने पर आराम से कब्जा कर रखा था।
भारत ने आनन फानन अपने बाथरूम का दरवाजा बाहर से लॉक किया और अपने परिवार और पड़ोसियों को इस अजीबोगरीब बात की सूचना दी। साथ ही उन्होंने जल्द ही इस बात की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद वन विभाग कर्मचारी आए और उन्होंने मगरमच्छ को पकड़कर पास के मालतज गांव के तालाब में छोड़ दिया।
सोजित्रा कस्बा अहमदाबाद से 80 किलोमीटर दूर है।
बहरहाल, यह घटना सुनकर तो आपको आश्चर्य तो जरूर हुआ होगा। तो जनाब, अगली बार घर का दरवाजा अच्छे से लॉक रखें, कहीं कोई और वन्य प्राणी उसे अपना घर न समझ ले।












Click it and Unblock the Notifications