सुबह उठकर बाथरूम गई महिला टीचर, तभी कमोड के अंदर से निकला सांप, फिर.....

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: पहले के जमाने में सांप आमतौर पर जंगलों में पाए जाते थे, लेकिन इंसानों ने पेड़ों को काटकर वहां पर बस्तियां बस दीं। जब रहने की जगह नहीं बची, तो धीरे-धीरे सांप भी रिहायशी इलाकों की ओर आने लगे। जिसका नतीजा आज सबके सामने है, जहां आए दिन किसी ना किसी के घर में सांप निकलते रहते हैं। अब ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। (तस्वीरें साभार- Laura Tranter / SWNS)

कमोड के अंदर अजीब सी चीज

कमोड के अंदर अजीब सी चीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्ट मिडलैंड्स की खेल टीचर लॉरा ट्रैंटर (34) सुबह 5.30 पर बॉथरूम गई। जैसे ही वो कमोड पर बैठने चलीं, वैसे ही उसके अंदर कुछ अजीब सी चीज दिखी। जब उन्होंने उसे ध्यान से देखा तो वो डर की वजह से गिर गईं, क्योंकि उसके अंदर एक खतरनाक सांप बैठा था।

मदद भेजने से इनकार

मदद भेजने से इनकार

उनको विश्वास ही नहीं हो रहा था कि एक सांप कमोड के अंदर जा सकता है। घटना के तुरंत बाद वो भागकर बाहर गईं और बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने RSPCA को फोन किया, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि 7 बजे के पहले कोई मदद नहीं पहुंच सकती।

Recommended Video

    आधी रात को मंदिर परिसर में गहरी नींद में सोए युवक से लिपट गया कोबरा, देखें वीडियो
    भाई ने की मदद

    भाई ने की मदद

    अब महिला टीचर को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। बाथरूम से निकलकर सांप घर के किसी कोने में छिप सकता था। साथ ही उनको ये भी नहीं पता था कि वो जहरीला है या नहीं। इस पर उन्होंने तुरंत अपने भाई स्टीव को फोन किया, जो एक सांप के एक्सपर्ट को लेकर वहां पर पहुंचे।

    4 फीट था लंबा

    4 फीट था लंबा

    कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्होंने उस सांप को बाहर निकाल लिया। एक्सपर्ट ने बताया कि वो पायथन (अजगर) था, जिसकी लंबाई करीब 4 फीट थी। उसके अंदर जहर तो नहीं होता, लेकिन वो अपने शिकार को जकड़कर मार देता है। उन्होंने आगे कहा कि सांप वास्तव में शौचालय में फंस गया था, क्योंकि ये बीच में इतना मोटा था कि वो बाहर नहीं निकल सकता था।

    शुरू में लगा खिलौना

    शुरू में लगा खिलौना

    महिला टीचर के मुताबिक सांप में ज्यादा मूवमेंट नहीं थी, वो बस सीट के ऊपर अपना सिर रखकर आराम कर रहा था। शुरू में उन्हें लगा कि किसी ने उन्हें डराने के लिए खिलौना रखा है, लेकिन जब वो उसके पास गईं तो वो असली निकला। उनके भाई ने हालात को समझा और 20 मिनट में ही वहां पर पहुंच गए। जिस वजह से सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+