मॉल में रंग-बिरंगे Teddy देखकर ललचाया बच्ची का मन, जैसे ही चुराने लगी...

पॉपी नाम की छोटी सी बच्ची को जब ग्लास कैबिनेट में रखे प्यारे-प्यारे टेडी बेयर दिखे, तो उसने उन्हें चुराने की सोची। लेकिन बच्ची जैसे ही उन्हें चुराती वो ग्लास के अंदर फंस गई। अब ये मामला सुर्खियों में है।

Girl stuck in Caninet

क्लॉ क्रेन एक ऐसी मशीन है, जो सुपरमार्केट, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और गेम पार्लर्स में अकसर नजर आती है। ये मशीन खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए लगाई जाती है। इसमें खिलौने और कुछ रैंडम आइटम्स एक ग्लास कैबिनेट के अंदर रखे जाते हैं। देखने में ये इतना लुभावना लगता है कि इसके आस-पास से बच्चे हटने का नाम ही नहीं लेते। ऐसा ही कुछ एक छोटी सी बच्ची के साथ भी हुआ। बच्ची को खिलौने इतने पसंद आए कि उसने उन्हें चोरी कर अपने साथ ले जाने का सोच लिया। लेकिन उसका ये आइडिया उसपर ही भारी पड़ गया।

बच्ची को सूझा टेडी चुराने का आइडिया

बच्ची को सूझा टेडी चुराने का आइडिया

बच्चों को लुभाने के लिए लगाए गए इन ग्लास कैबिनेट में रखे तमाम तरह के आइटम की कीमत भी कम नहीं होती। ऐसे में पेरेंट्स के लिए हर बार इन चीजों को खरीद पाना भी मुमकिन नहीं हो पाता। इसी तरह चार साल की बच्ची के दिमाग में इन कैबिनेट में रखी चीजों को देखकर आइडिया आया।

बहन ने दिया पॉपी को आइडिया

बहन ने दिया पॉपी को आइडिया

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली 4 साल की पॉपी परिवार के साथ एक क्वीनलैंड के रेस्तरां में गई तो उसकी नजर ग्लास कैबिनेट पर पड़ी। बच्ची की बहन ने उसे टेडी बेयर चुराने का आइडिया दिया तो वो मान गई।

क्रेन में फंस गई नन्ही पॉपी

क्रेन में फंस गई नन्ही पॉपी

लेकिन दोनों का ये आइडिया काम नहीं कर सका और पॉपी क्रेन के अंदर फंस गई। पॉपी की मां ने ऑनलाइन एक क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें अहसास हुआ कि उनकी बेटी अंदर फंस गई है। महिला ने बताया कि उसी पल बच्चियां बाहर खेल रही थीं और फिर मेरी दूसरी बेटी ने कहा कि मां पॉपी वेंडिंग मशीन में फंस गई है।

मां ने बच्ची को सिखाया सबक

मां ने बच्ची को सिखाया सबक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पॉपी ग्लास के अंदर फंसी हुई है और बहुत ज्यादा गुस्से में है। स्टाफ ने सुरक्षित बच्ची को बाहर निकाल दिया। उसकी मां ने बताया कि उसने दो टेडी चुराए हुए थे, जिसे उन्होंने बाद में स्टाफ को लौटा दिया ताकि पॉपी को सबक सिखाया जा सके।

Recommended Video

    पहली बार बाल कटवाते वक्त जोर-2 से रोने लगा बच्चा, नाइयों ने गाया गाना, बच्चे ने चुपचाप कटवाए बाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+