35 वर्षीय महिला ने फ्यूचर हसबैंड को ढूंढने के लिए दिया बड़ा ऑफर, शादी फिक्स होने पर देगी 4 लाख
अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने वीडियो शेयर कर अपने लिए फ्यूचर हसबैंड को ढूंढने वाले को 4 लाख रुपये देने की बात कही है।
आज के जमाने में हर कोई अपने लिए एक अच्छा पार्टनर की तलाश करता है, जो उनका ख्याल रखे, उन्हें प्यार करें उनकी हर ख्वाहिश को पूरा करे। लेकिन, कुछ लोग इतने अकेले होते हैं जिन्हें अपना पार्टनर तलाशने में काफी दिक्कत आती है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका में देखने को मिला,जहां एक महिला ने पति की तलाश करने वाले को 5000 डॉलर (4,10,462 रुपये) की पेशकश की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स की 35 साल की कॉर्पोरेट वकील ईव टिली कॉल्सन ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर अपील की है कि जो उसके पति को ढूंढवाने में मदद करेगा वो उसे 5000 डॉलर की मदद करेगी।

ईव टिली कॉल्सन ने बताया कि उसने टिकटॉक से पहले ये सौदा अपने दोस्तों और बॉस के साथ किया था। लेकिन अब वो इसे आम जनता के लिए खोल रही है। प्रस्ताव ये है कि अगर आप मेरी शादी करवाते हैं तो मै उससे शादी करने के बाद तलाशने वाले को 5000 डॉलर का इनाम दूंगी। मुझे उसके साथ लंबे समय तक शादी रखने की भी जरूरत न पडे़ हो सकता है मै उसे 20 साल में ही तलाक दे दूं।
सुनहरे बालों वाली 34 वर्षीय ईव ने अपनी कुछ शर्ते बताई है जो वो अपने लाइफ पार्टनर में देखना चाहती हैं उनका कहना है कि उनका फ्यूचर हसबैंड 27 से 40 साल के बीच में होना चाहिए और उसकी लंबाई कम से कम 6 फीट हो। इसके अलावा वो फनी और शार्प माइंड वाला हो। साथ ही वो चाहती हैं कि उनका होने वाला पति स्पोर्ट्स में भी अच्छा हो और एक अच्छा कम्युनिकेटर होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications