गजब: 47 बच्चों का पिता, अभी 10 संतानें और हैं कतार में, जानें क्या है माजरा
गजब: 30 साल का ये लड़का बना 47 बच्चों का पिता, अभी 10 संतानें और हैं कतार में
नई दिल्ली। भले ही आपकोौ सुनकर हैरानी होगी, लेकिन ये बात सौ फीसदी सच है कि 30 साल का ये लड़का अब तक 47 बच्चों का पिता बन चुका है और अगले कुछ दिनों में 10 और बच्चों का पिता( बायोलॉजिकल फादर) बनने वाला है। यानी ये शख्स 30 सालों में 57 बच्चों का फादर बन जाएगा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है। आपके सवाल का जवाब हम बताते हैं कि ये कैसे मुमकिन है।

30 साल में 47 बच्चों का पिता
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल के केल गॉर्डी का दावा है कि वो अब तक 47 बच्चों का बायोलॉजिकल पिता बन चुके हैं और अगले कुछ दिनों में 10 और बच्चों के पिता बन जाएंगे। दरअसल केल एक स्पर्म डोनर है, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं। 47 बच्चों के बायोलॉजिकल फादर केल का कहना है कि इस स्पर्म डोनेट के कारण उसकी डेटिंग लाइफ बिल्कुल खराब हो चुकी है।

किसी के साथ लंबा रिलेशनशिप नहीं
केल ने खुद ये बताया कि वो पिछले कुछ सालों से कई डेटिंग में थे, लेकिन उनकी डेटिंग औसत थी। उनके कई रिलेशन रहें, लेकिन कोई भी रिलेशन लंबा नहीं चल सका। केल ने बताया कि जब किसी महिला को बच्चा चाहिए होता तभी वो उनसे बात करती। केल के स्पर्म से कुछ प्रेग्नेंसी काफी सफल रही, जिससे बाद महिलाएं उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करने लगीं। केल ने बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि इतनी सारी महिलाएं उनमें रूचि दिखाएंगी। हालांकि केल इस बात से नाखुश हैं कि स्पर्म डोनेशन के बाद अब कई महिलाएं उनसे मिलना भी नहीं चाहती। वहीं कुछ महिलाएं अपने बच्चे के बायोलॉजिकल फादर से मिलना चाहती हैं। कुछ महिलाएं उनके साथ रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहती हैं।

घऱ बसाना चाहते हैं ये विक्की डोनर
केल ने कहा कि उऩके स्पर्म डोनेट करने के कारण लड़कियां उन्हें भाव नहीं देती। वो शादी कर अपना घर बसाना चाहते हैं, लेकिन लड़कियां उनका सच जानकर मना कर देती हैं। केल ने दावा किया है कि वो अब तचक 1000 से ज्यादा महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर चुकी हैं। कुछ महिलाएं उन्हें बच्चों की तस्वीरें भेजकर शुक्रिया करती है। वहीं स्पर्म डोनर केल भी अपने हेल्थ को लेकर अलर्ट रहते हैं। वो शराब, कैफीन, ड्रग्स, सिगरेट जैसी चीजों से दूर रहते हैं। केल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी लिखा है कि जिन महिलाओं को स्पर्म की जरूरत हैं वो उनसे संपर्क कर सकती है। वहीं केल के मन ये दुख जरूर है कि वो अब तक शादी नहीं कर पाएं है।












Click it and Unblock the Notifications