3 फीट की बीमार लड़की को 6 फीट के लड़के से हुआ प्यार, अब बदल दी उसकी जिंदगी

नई दिल्ली, 12 जनवरी: 'प्यार अंधा होता है' ये डॉयलॉग आपने फिल्मों में कई बार सुना होगा,लेकिन अब इसका ताजा उदाहरण स्कॉटलैंड में देखने को मिला है। वहां पर एक 6 फीट के लड़के को 3 फीट की बौनी लड़की से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जल्द ही वो दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

सपना हुआ साकार

सपना हुआ साकार

Mirror की रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कॉटलैंड के पीबल्स में कोरी मैक्गुएरी रहती हैं। उनकी उम्र 28 साल है। जन्म के बाद वो एक गंभीर बीमारी का शिकार हो गई थीं, जिस वजह से उनकी लंबाई सिर्फ 3 फीट ही है। उनकी लंबाई की वजह से लड़के उनसे दूर रहते थे। साथ ही उनका मजाक भी उड़ाया जाता था। वो अपने लिए एक बेहतरीन जीवन साथी का सपना देखती थीं, जो अब सच हो गया है।

8 साल का है फर्क

8 साल का है फर्क

कोरी के मुताबिक 20 साल के जैमी से उनकी मुलाकात एक डेटिंग साइट पर हुई थी। कुछ दिनों दोनों नार्मल बात करते रहे, लेकिन फिर उनको प्यार हो गया। पिछले करीब 3 साल से वो साथ हैं। कोरी ने बताया कि उनकी उम्र जैमी से 8 साल ज्यादा है, लेकिन वो उनसे बहुत प्यार करता है। इसके अलावा उसने कभी ये एहसास नहीं होने दिया कि उनका कद छोटा है।

इलाज संभव लेकिन खतरा ज्यादा

इलाज संभव लेकिन खतरा ज्यादा

कोरी ने आगे कहा कि प्यार के अलावा वो रोजमर्रा के काम में उनकी मदद करते हैं। जैसे- उनको नहलाना, दवा देना आदि। इन सब चीजों को देखते हुए उन्होंने उससे सगाई कर ली थी। अब उनकी किस्मत बदल गई है, क्योंकि वो पार्टनर के साथ सामान्य जीवन बीता रहीं। कोरो के डॉक्टर्स के मुताबिक उनको दो डिसऑर्डर है। एक की वजह से उनकी लंबाई कम रह गई, जबकि दूसरी की वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी सीधी होने के बजाय घूमी हुई है। वैसे तो इसका ऑपरेशन हो सकता है, लेकिन इसमें 12-13 घंटे लगेंगे। इतने देर तक उनको एनेस्थीसिया देना खतरनाक साबित हो सकता है।

टिकटॉक पर हैं काफी फेमस

टिकटॉक पर हैं काफी फेमस

लोग भले ही कोरी का मजाक उड़ाते थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनको जमकर प्यार मिला। वो टिकटॉक पर काफी सक्रिय और फेमस हैं। वहां पर वो रोजाना नए वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। कोरी ने बताया कि उनका मकसद है कि लोग मरने से पहले उनका नाम जानने लगें, जिस वजह से वो काफी मेहनत कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+