5 लोगों की जगह वाली मिनी कूपर कार में समा गए 29 लोग, देखिए कैसे हुआ यह चमत्कार
नई दिल्ली, सितंबर 10। एक कार के अंदर 29 लोगों के बैठने की बात पर आप शायद ही यकीन कर पाएंगे, लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है। दरअसल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सालों पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी ट्रेंड कर रहा है। वायरल वीडियो में एक मिनी कूपर कार के अंदर 29 लोगों को बैठते हुए देखा जा सकता है।

दरअसल, यह वीडियो पुराना है और मिनी कूपर कार में 29 लोगों के बैठने के बाद यह अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया था। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो साल 2014 का है। चीन के रहने वाले जिया लेई और मिनी चाइना ने इस रिकॉर्ड को संयुक्त रूप से अपने नाम किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा यह वीडियो बीते मंगलवार को शेयर किया गया था और अब यह वीडियो फिर से वायरल हो गया है। हालांकि लोग इस वीडियो को बेतुका और बेवजह का बता रहे हैं।
वीडियो को रिकॉर्ड कर मिनी कूपर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशयल ट्विर हैंडल पर शेयर किया है। ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, "इस नियमित आकार की मिनी कूपर में कितने लोग शामिल हो सकते हैं? वायरल वीडियो में लड़कियों को गाड़ी के अंदर ठूस-ठूस कर बिठाया जा रहा है। हालांकि इसके लिए भी कंपनी ने एक गजब तकनीक अपनाई और गाड़ी में 29 लोगों को बिठा दिया।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे वीडियो को अभी तक 8 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पोस्ट के कॉमेंट सेक्शन में कई लोग इस रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस रिकॉर्ड को बेकार और बेतुका बताया है। एक व्यक्ति ने टाटा नैनो का जिक्र करते हुए कहा है कि टाटा नैनो आप आगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications