परिवार संग घूमने निकली महिला ने यूट्यूब पर देखा हीरा खोजने तरीका, फिर मिल गया 80 लाख का डायमंड
टेक्सास। 27 वर्षीय एक महिला अपने परिवार के साथ अर्कांसस क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क घूमने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान जब ये महिला स्टेट्स पार्क में घूम रही थीं तो उन्होंने यूट्यूब पर हीरा कैसे खोजें, इसका वीडियो देखने लग गई। अभी वो वीडियो देख ही रही थी कि तभी इस महिला के भाग्य ने साथ दिया। अचानक ही उनके हाथ पीले रंग का असली हीरा लग गया। पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने स्टेट्स पार्क के अधिकारियों को इस दिखाया तो पता चला कि ये हीरा करीब 3.72 कैरेट का है। इस हीरे की कीमत सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

27 वर्षीय मिरांडा हॉलिंगशीड के हाथ लगा हीरा
अर्कांसस स्टेट पार्क की वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सास की रहने वाली 27 वर्षीय मिरांडा हॉलिंगशीड अपने परिवार को साथ छुट्टिया मनाने के लिए स्टेट पार्क पहुंची थी। इसी दौरान जब वो घूम रही थीं उन्हे करीब 3.72 कैरेट का हीरा हाथ लग गया। ये हीरा उन्हें उस समय मिला जब वो यूट्यूब पर हीरा कैसे खोजें इस तरह के वीडियो देख रही थीं। करीब एक घंटे तक उन्होंने यूट्यूब पर हीरा खोजने को लेकर वीडियो देखा, लेकिन उन्हें शायद ही उम्मीद रही होगी कि उन्हें हीरा मिल जाएगा। लेकिन उन्हें हीरा खोजने में कामयाबी मिल गई और उनके हाथ लगा पीला हीरा। (सभी तस्वीरें: अर्कांसस स्टेट पार्क)

YouTube पर वीडियो देखने के दौरान मिला हीरा
Gizmodo की एक रिपोर्ट में के मुताबिक, मिरांडा हॉलिंगशीड ने बताया, 'मैं छाया में बैठी हुई थी और हीरा कैसे खोजें इसको लेकर YouTube वीडियो देख रही थी। इसी दौरान मैंने एक पल के लिए अपने बच्चे को देखने की कोशिश की, जो मेरे साथ ही मौजूद था। जब मैंने उसे देखने के लिए नीचे देखा, तो मैंने इस हीरे को पत्थरों के बीच में पड़ा हुआ देखा।'

करीब 70 से 80 लाख रुपये का है ये पीला हीरा
जब हॉलिंगशीड को ये हीरा मिला तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ। यही वजह है कि वो इसे लेकर स्टेट पार्क के डायमंड डिस्कवरी सेंटर में ले गई, जहां कर्मचारियों ने इस हीरे की जांच के बाद बताया कि ये 3.72 कैरेट का असली पीला हीरा है। फिलहाल हॉलिंगशीड को मिले हीरे की कीमत कितनी है, ये साफ नहीं हो सका है लेकिन ऐसा माना जा रहा है यह 70 से 80 लाख रुपये तक का हो सकता है।

गर्लफ्रेंड संग घूमने गए टीचर को भी मिला था हीरा
ये कोई पहला मौका नहीं है जब अर्कांसस क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क में घूमने आए पर्यटक को इस तरह से हीरा मिला है। ऐसा कई बार हो चुका है। अमेरिका के अर्कांसस स्टेट पार्क की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इससे पहले 36 वर्षीय एक स्कूल टीचर को भी हीरा मिला था। उस समय वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए यहां पहुंचे थे। अर्कांसस मिसिसिपी नदी की सीमा पर स्थित एक दक्षिणी अमेरिकी राज्य है। नेब्रास्का के हेब्रॉन में रहने वाले जोश लानिक 24 जुलाई को क्रेटर ऑफ डायमंड पार्क में परिवार के संग पहुंचे थे। जब उन्हें 2.12 कैरट का भूरा हीरा मिला था।
-
Hormuz Crisis: सीजफायर के बावजूद नहीं खुला होर्मुज! ईरान भूल गया अपनी बिछाई Sea-Mines! गलती या साजिश? -
Iran Frozen Funds: शांति वार्ता पर लगा ग्रहण! ईरानी पैसों पर से अमेरिका नहीं हटाएगा प्रतिबंध -
Explained: JD Vance की अग्नि परीक्षा क्यों है इस्लामाबाद पीस टॉक? अमेरिका का क्या-क्या लगा दांव पर? -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
पाकिस्तान की पकड़ी गई चोरी! शहबाज के ट्वीट की स्क्रिप्ट व्हाइट हाउस में लिखी गई, न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications