लड़के का IQ लेवल देख वैज्ञानिक भी हैरान, बोला- पिछले जन्म में था एलियन, मंगल ग्रह पर है घर

वोल्गोग्राद, 09 नवंबर। दुनिया में कई ऐसे दावे किए जाते रहे हैं जिन पर यकीन कर पाना नामुमकिन होता है, हालांकि इनमें से कुछ सच होते हैं तो कुछ समझ से परे। ऐसा ही अजीबोगरीब दावा रूस के वोल्गोग्राद में रहने वाले एक लड़के द्वारा किया गया जिस पर यकीन करना बेहद मुश्किल है। अब तक आपने इंसानों के पुनर्जन्म की कहानियां सुनी होंगी लेकिन रूस के इस लड़के का दावा है कि वह पिछले जन्म में एलियन था और अब इंसानी रूप मिला है।

लड़के का दावा सुन हर कोई हैरान

लड़के का दावा सुन हर कोई हैरान

वोल्गोग्राद के रहने वाले बोरिस्का किप्रियनोविच का दिमाग काफी तेज है, उनका दावा है वह मार्स यानी मंगलग्रह पर एलियन के रूप में जन्म ले चुके हैं, इंसानी रूप में ये इनका दूसरा जन्म है। इतनी कम उम्र में बोरिस्का को अंतरिक्ष का काफी ज्ञान है, वह अब सोशल मीडिया पर सुर्थियों में छा गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोरिस्का ने अपने बचपन में ही दिमागी जानकारी से वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया था।

मंगल ग्रह पर हुआ था जन्म

मंगल ग्रह पर हुआ था जन्म

अब बोरिस्का ने पिछले जन्म में एलियन होने का दावा कर हर किसी को चौंका दिया है, उनका कहना है कि पृथ्वी से उनका कोई नाता नहीं है। बोरिस्का का कहना है कि उनका जन्म मंगल ग्रह पर हुआ था, पुनर्जन्म होने के बाद वह धरती पर आए। बोरिस्का ने यह भी दावा किया के मार्स पर मौजूद एलियन ऑक्सीजन की बजाए कार्बनडाय ऑक्साइड में सांस लेते हैं। लड़के ने कहा कि जब एलियंस धरती पर आएंगे तो उसे अपने साथ ले जाएंगे।

पिरामिड ऑफ गीजा के अंदर बड़ा रहस्य

पिरामिड ऑफ गीजा के अंदर बड़ा रहस्य

इतना ही नहीं बोरिस्का ने ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा के अंदर बड़ा रहस्य छिपे होने का भी दावा किया। उसका कहना है कि स्फीनिक्स के खुलने से मानव जाति में काफी बदलाव आ जाएगा। वहीं, बोरिस्का की मां का कहना है कि उनके बेटे का आईक्यू लेवले पहले से ही काफी अच्छा था, कई बार तो वह खुद हैरान रह गई थीं। उन्होंने काफी कम उम्र में ही बोलना शुरू कर दिया था, जबकि डेढ़ साल की उम्र में ही लिखने और पढ़ने लगा था।

मार्स पर हुआ था भयंकर युद्ध?

मार्स पर हुआ था भयंकर युद्ध?

बोरिस्का के माता-पिता जब कभी उसे अंतरिक्ष की दुनिया के बारे में बताते थे तो वह अक्सर मंगल ग्रह का जिक्र करने लगता था। छोटी सी उम्र में ही एलियन सभ्यता और अंतरिक्ष की बातें किया करता था। बोरिस्का ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि मार्स पर हुए एक युद्ध के दौरान न्यूक्लियर विस्फोट की वजह से ज्यादातर लोग मारे गए लेकिन आज भी वहां कुछ एलियन मौजूद हैं। उन्हें घर और हथियार बनाना आता है।

यह भी पढ़ें: सूर्य का रौद्र रूप हुआ शांत, 8 दिन बाद थमा आग उगलने वाला तूफान, नुकसान का पता लगाने में जुटे वैज्ञानिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+