Video : 2023 का पहला सूर्योदय, पृथ्वी से दूर Space में अद्भुत नजारा, देखें खूबसूरत तस्वीरें
साल 2023 के जश्न के साथ ही स्पेस से सूर्योदय की खूबसूरत तस्वीरें आईं हैं। जापानी अंतरिक्ष यात्री कोइची वाकाटा ने नए साल की पहली सुबह का खूबसूरत दृश्य साझा किया है।

2023 Frist sunrise Video: हर बार की तरह नया साल कई उम्मीदें लेकर आता है। ऐसे में इसकी पहली किरण कई मायनों में अहम होती है। जापान के स्पेस मिशन 68 के अंतरिक्ष यात्रियों ने उड़ान प्रयोगशाला में नए साल का जश्न मनाने के साथ एक स्पेस की एक अद्भुत तस्वीर शेयर की हैं। दरअसल, ये एक वीडियो है, जो एस्ट्रोनॉट कोइची वाकाटा ने साझा किया है। जिसे पृश्वी से करीब 400 किलोमीटर ऊपर से क्लिक किया गया है।
जापानी अंतरिक्ष यात्री कोइची वाकाटा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर स्पेस मिशन पर हैं। उन्होंने नए साल के सूर्योदय की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मानव इतिहास में पहली बार, यह एक चमत्कारी क्षण है जब नए साल की शुरुआत और अंतरिक्ष में सूर्योदय का दृश्य देखा जा रहा है।"
人類史上初、新年のはじまりと #宇宙の日の出 が同時に訪れた奇跡の瞬間です!!#KIBO #Spacesunrise
— KIBO宇宙放送局 (@KIBO_SPACE) December 31, 2022
👇番組全編はこちら👇https://t.co/ZwmhwgnKvH pic.twitter.com/qcApi5TQVo
एस्ट्रोनॉट कोइची वाकाटा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सूर्य की तेज चमक देखी जा सकती है। इस सूर्योदय के अंतरिक्ष यात्रियों ने नए साल की शुरुआत मानी। लंबे समय तक पृथ्वी से दूर रहने वाले अंतरिक्ष यात्री अपनी यात्रा के दौरान ही खास उत्सव मना लेतें हैं।
हाल ही में रूसी समाचार एजेंसी TASS ने जीरो ग्रेविटी वाली एक लैब का एक वीडियो साझा किया था। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) तैयार कर रहे थे। नासा के अंतरिक्ष यात्री आईएसएस के अंदर क्रिसमस के दिन एक उत्सव के चित्र के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वे मार्च 2023 में पृथ्वी पर लौटने वाले हैं।
स्पेस के जुड़े रहस्य को खोजने के लिए पिछले साल सितंबर में सोयुज कैप्सूल से छह महीने के मिशन पर तीन अंतरिक्ष यात्री भेजे गए। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रूबियो और कॉस्मोनॉट्स सर्गेई प्रोकोपयेव और दिमित्री पेटेलिन को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications